Categories: मनोरंजन

Diljit Dosanjh Controversy: विवादों में फसे दिलजीत दोसांझ हुए इंटरव्यू में इमोशनल! कहा- पंजाबी हूं, मैं क्या कह सकता हूं?’

Diljit Dosanjh Controversy: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में दिलजीत पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ नजर आते हैं, जिसकी वजह से वह लगातार विवादों में बने हुए हैं। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि दिलजीत भारत के बजाय सिर्फ पंजाब की बात करते हैं। इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बयान दिया है।

Published by chhaya sharma

Diljit Dosanjh Controversy: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में दिलजीत पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ नजर आते हैं, जिसकी वजह से वह लगातार विवादों में बने हुए हैं। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि दिलजीत भारत के बजाय सिर्फ पंजाब की बात करते हैं। इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बयान दिया है। उन्होंने पंजाबी पहचान होने और वैश्विक मंच पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करने को लेकरबात की है  और इस दौरान सिंगर इमोशनल भी हो गए थे। 

दिलजीत का बयान – मैं पंजाबी हूँ, मैं क्या कह सकता हूँ? 

दरअसल, एक मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान दिलजीत दोसांझ ने बताया कि “मैं नहीं चाहता कि सब को ये लगे की मैं पंजाब के लिए कुछ कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा- मुझे बस अपना काम करना पसंद है, जो कुछ भी हो रहा है, वो मेरे बस में नहीं है। दिलजीत दोसांझ ने सवाल करते हुए कहा- मैं पंजाबी हूँ, मैं क्या कह सकता हूँ? जो भी कहता है कि वह दूसरों के लिए कुछ काम कर रहा है, वो सब झूठ बोलते है, यहां हर कोई अपने लिए काम करता है। लेकिन अगर किसी को इससे फायदा होता है, तो वो अलग बात है। लेकिन मैं कोई नायक नहीं हूं। दिलजीत दोसांझ ने बात पुरी करते हुए कहा- मैं बेहद स्वार्थी इंसान हूं, और बस अपने दिल की सुनता हूं।”

दिलजीत दोसांझ- शायद पंजाब में होना अभिशापित भी है।

दिलजीत दोसांझ नेइंटरव्यू मे हो रही बातचीत के दौरान कहा – हम सब इंसान है और यह हर कोई बड़ी योजना का हिस्सा है और हम सभी गुलाम हैं, जीवन में किसी भी चीज़ पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। हमारी सांसों पर भी हमारा नियंत्रण नहीं होता है। सिंगर ने कहा- जब कोई मुझे पसंद नहीं करता, तो  मुझे लगता है कि शायद मेरे अंदर भी कुछ ऐसा है जो लोगों को नहीं पसंद है। दिलजीत दोसांझ ने पंजाब की तारीफ करते हुए कहा- पंजाब एक बहुत बढ़िया जगह है और पंजाब ने इतिहास में बहुत कुछ सहा है, और फिर भी इसने इतने प्रतिभाशाली लोगों को जन्म दिया है। शायद पंजाब धन्य है, लेकिन अब शायद यह अभिशापित भी है।

Related Post

दिलजीत दोसांझ हुए इमोशनल

इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने मेट गाला 2025 में अपनी पहली उपस्थिति को याद करते हुए भी बात कि सिंगर ने कहा “मैं अपनी वैनिटी वैन में बैठा था, जब मुझे पंजाब के नक्शे वाली केप पहनने का विचार आया जिसमें गुरुमुखी लिखी हुई थी। जब मुझे पहली बार यह सपना आया, तो मैं रो पड़ा और मै बस अपनी पंजाबी संस्कृति का सम्मान करना चाहता था।” दिलजीत ने आगे कहा- “मेरा वहाँ जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन पंजाब का वहाँ जाना और वहाँ पगड़ी का प्रतिनिधित्व करना, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के साथ काम को लेकर हो रहे विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने दिया बयान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर हो रहे विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने कहा- यह फैसला निर्माताओं का था, न कि उनका। फिल्म की शूटिंग उस आतंकी घटना से पहले हो चुकी थी, जो बाद में पहलगाम में हुई।

‘वो बहुत घिनौना था’, Tripti Dimri से ‘डाइरेक्टर साहब’ ने करवाया गंदा काम, फिर खुद माफी मांगने के लिए गिड़गिड़ाए फिल्म निर्माता

chhaya sharma

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026