Categories: मनोरंजन

Box Office Report: किस फिल्म ने कितनी की कमाई? किसका चला जादू, किसकी रही हालत पतली

Box Office Report:सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में लगी हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर किसी का भी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है. ओ रोमियो दस दिन में 55.91 करोड़ रुपये तक पहुंची है, लेकिन 100 करोड़ क्लब से दूर है. दो दीवाने सहर में और अस्सी की कमाई भी धीमी है और दोनों 5 करोड़ रुपये के अंदर ही सिमटी हुई हैं. वहीं तू या मैं की स्थिति और कमजोर बताई जा रही है. वीकएंड पर हल्की बढ़त के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म का दबदबा नहीं दिख रहा.

Published by Ranjana Sharma

Box Office Report:  सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन कमाई के मोर्चे पर किसी भी फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है. रिलीज से पहले जिन फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा थी, वे भी बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार करती नजर आ रही हैं. वीकएंड पर हल्की बढ़त जरूर दिखी, लेकिन कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला.

ओ रोमियो: 100 करोड़ से दूर

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. पहले सप्ताह में फिल्म ने 47.1 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए शनिवार (नौवें दिन) 3.4 करोड़ रुपये और रविवार (दसवें दिन) 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 55.91 करोड़ रुपये हो चुका है. अच्छी शुरुआत के बावजूद फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है.

दो दीवाने सहर में: वीकएंड का नहीं मिला फायदा

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की यह रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आई. रविवार को फिल्म ने केवल 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब तक इसका कुल कलेक्शन 4.18 करोड़ रुपये रहा है. वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई में खास उछाल नहीं आया.

अस्सी: तारीफ मिली, कमाई नहीं

तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति अभिनीत इस फिल्म को विषय और अभिनय के लिए सराहा जा रहा है. लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने रविवार को 1.47 करोड़ रुपये कमाए. अब तक इसका कुल कलेक्शन 4.07 करोड़ रुपये है. सकारात्मक चर्चा के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार नहीं पकड़ सकी.

तू या मैं: दूसरे हफ्ते में कमजोर पड़ती रफ्तार

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की यह फिल्म भी 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. दसवें दिन तक आते-आते फिल्म की कमाई काफी गिर चुकी है. रविवार के ताजा आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके हैं, लेकिन फिल्म की स्थिति कमजोर मानी जा रही है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026

RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम आमतौर पर साफ रहने का…

April 10, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग का महासंयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार गजकेसरी योग के कारण बेहद खास बन रही…

April 10, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के ऐलान के बादचांदी…

April 10, 2026