जो लोग आपके कैरेक्टर को जानते हैं वो…युजवेंद्र चहल की बहन ने धनश्री पर मारा ताना, कही ये बात

युजी की बहन केना ने सोशल मीडिया पर भाईदूज के मौके पर एक पोस्ट लिखी जो कि काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट को धनश्री वर्मा पर एक तंज के तौर पर देखा जा रहा है.

Published by Kavita Rajput

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)  की प्राइवेट लाइफ हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है. हाल ही में उनकी बहन केना ने भाई दूज के मौके पर उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट के कुछ अंशों को युजवेंद्र की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पर ताना भी माना जा रहा है. पोस्ट में केना ने बताया है कि युजवेंद्र महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं. इस पोस्ट को धनश्री के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है जिन्होंने युजी पर धोखा देने के आरोप लगाए थे और उनके कैरेक्टर तक पर सवाल उठा दिए थे. 

केना ने अपनी पोस्ट में लिखा, कई बार एक रिश्ता खून से ही नहीं लिखा होता लेकिन इसमें एक वादे की मुहर होती है, ये वादा होता है सुरक्षा का… , तुम ऐसे शख्स हो, जो सच में महिलाओं का रिस्पेक्ट करता है, जो हर महिला को ‘मैम’ कहकर बात करता है, जो अपने इर्दगिर्द हर इंसान के सम्मान को बनाए रखता है और जब दुनिया बुरा बर्ताव करे तो चुप रहना पसंद करता है. जब मैं गुस्सा भी हो जाती और पूछती हूं, ‘तुम कुछ बोलते क्यों नहीं?’ तो तुमने मुझे हमेशा याद दिलाते हो कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है और चुप रहने में बहुत ताकत होती है. जो लोग आपके कैरेक्टर को, दिल को और आपकी आत्मा को जानते हैं, उन्हें पता है कि वो आपके साथ कितना प्रोटेक्टिव फील करते हैं. केना ने आगे लिखा कि वो ईश्वर से हमेशा प्रार्थना करती हैं कि वह युजवेंद्र की रक्षा करें और उन्हें हर निगेटिविटी से बचाएं. 

Related Post

एलिमनी पर चर्चा में है युजी की पोस्ट 
इस बीच युजवेंद्र की एक पोस्ट सुर्ख़ियों में हैं. इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया था जिसमें कहा गया है कि आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं एलिमनी की डिमांड नहीं कर सकती हैं. युजी ने इसपर अपना रिएक्शन दिया-मां कसम खाओ, अपनी इस बात से पलटोगे नहीं. युजी का ये रिएक्शन धनश्री वर्मा को दी गई एलिमनी के संदर्भ में देखा जा रहा है. तलाक के बाद खबरें थीं कि धनश्री ने एलिमनी के तौर पर युजवेंद्र से 4 करोड़ रुपए लिए थे. बता दें कि दोनों का इसी साल फरवरी में तलाक हुआ था. दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026