वो मां नहीं बन सकती थी इसलिए…, दिलीप कुमार-मधुबाला का रिश्ता टूटने की वजह जान चौंक जाएंगे!

दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी एक मोड़ पर आकर अधूरी रह गई, आखिर क्यों हुआ ऐसा? इस राज़ से वेटरन एक्ट्रेस मुमताज़ ने पर्दा उठाया था.

Published by Kavita Rajput

Madhubala Dilip Kumar Break Up: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों की यदि बात की जाए तो इसमें मधुबाला (Madhubala) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का नाम आता है. एक समय बड़े पर्दे पर इनकी कैमिस्ट्री के लोग दीवाने हुआ करते थे. दिलीप कुमार और मधुबाला रियल लाइफ में भी एक दूसरे के बेहद करीब थे और कहा जाता है कि ये शादी भी करना चाहते थे. हालांकि, बात आगे बढ़ती इससे पहले ही दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे. ऐसी क्या मजबूरी थी जिसके चलते इनके रास्ते अलग हुए, इस बारे में कई बातें कही जाती हैं. हालांकि, एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस मुमताज़ ने इस बारे में खुलकर बात की थी. आइये जानते हैं. 

औलाद चाहते थे दिलीप कुमार लेकिन वो संभव नहीं था

इंटरव्यू में मुमताज़ से पूछा गया कि मधुबाला ने आपको कभी बताया कि क्या हुआ था उनके और दिलीप कुमार के बीच ? इसके जवाब में मुमताज़ ने कहा, ‘जी उन्होंने मुझे बताया कि मैं उनको मिलने जाती थी, उन्होंने ये भी कहा कि यदि लाइफ में मैंने किसी से सच्चे दिल से प्यार किया था तो वो युसूफ (दिलीप कुमार का असल नाम)  ही थे. उनको युसूफ बोलती थी. मगर जब उनको (मधुबाला को) पता चला कि वे कंसीव नहीं कर सकतीं, मां नहीं बन सकतीं क्योंकि उन्हें हार्ट की एक प्रॉब्लम थी.

Related Post

डॉक्टर ने उनसे कहा था कि तुम टेबल पर ही मर जाओगी यदि तुम्हें बेबी हुआ तो. ऐसे में जब उनको पता चला तो ….मैं युसूफ साहब को भी ब्लेम इसलिए नहीं करती हूं क्योंकि हर मर्द चाहता है कि उसकी औलाद हो और उनको हो नहीं सकती थी. तो उन्होंने (दिलीप कुमार ने) शायद मोहब्बत करने के बावजूद भी ये सोचा कि लेट मी ट्राय अनादर वुमन एंड हैव अ बेबी…लेकिन मुझे अफसोस इस बात का होता है कि इसके बावजूद भी उनके कोई औलाद नहीं है…तो ये भगवान् का है’. 

पिता के कारण टूटा रिश्ता 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक थ्योरी ये भी थी कि दिलीप कुमार एक्ट्रेस मधुबाला से शादी करना चाहते थे. हालांकि उनकी एक शर्त थी कि वे मधुबाला शादी के बाद अपने पिता से सभी संबंध तोड़ लेंगी लेकिन एक्ट्रेस इसके लिए तैयार नहीं थीं जिस वजह से इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026