7 साल के प्यार का बदला, EX गर्लफ्रेंड के घर के बाहर से निकाली बरात; राजेश खन्ना की ड्रामेटिक लव स्टोरी

Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले अंजू महेन्द्रू संग रिश्ते में थे. इन दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन दोनों का रिश्ता उस वक्त टूट गया.

Published by Preeti Rajput

Rajesh Khanna Love Story: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार्स में से एक थे, जिन्हें लोग प्यार से काका कहकर खिलाते थे. राजेश खन्ना की एक्टिंग के दिवानें लाखों लोग थे. एक्टर डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले अंजू महेन्द्रू संग रिश्ते में थे. इन दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन दोनों का रिश्ता उस वक्त टूट गया. जब एक्टर ने डिंपल से शादी करने का फैसला किया. 

गर्लफ्रेंड के घर के नीचे से निकाली बरात

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब 1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी का फैसला लिया, तो पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया. क्योंकि उस दौरान वह अंजू संग टूटे रिश्ते से उभरने की कोशिश कर रहे हैं. सिर्फ यह दिखाने के लिए कि वह आगे बढ़ गए हैं, सुपरस्टार ने अपनी बरात को अंजू के  घर से गुजारने का आदेश तक दे दिया. अंजू के लिए चीजें इतनी आसान नहीं थीं, जितनी उन्हें लग रही थीं. एक्ट्रेस को अपना करियर छोड़कर राजेश खन्ना का ख्याल रखने को कहा गया था. जबकि एक्टर ने डिपंल के साथ अफेयर तक शुरू कर दिया था. 

कैसे शुरू हुआ रिश्ता?

राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू का रोमांटिक रिश्ता थिएटर में एक साथ काम करते हुआ था. दोनों एक-दूसरे के मुश्किल समय में साथ थे. जब राजेश खन्ना स्टार बन गए, तो उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे. एक्टर ने अपना बंगला आशीर्वाद खरीदा था. लेकिन अंजू उनके साथ वह नहीं रहीं. लेकिन घर पर हमेशा आती रहती थीं. 

अंजू महेंद्र ने क्रिकेटर से जोड़ा नाता

राजेश खन्ना संग ऑन ऑफ रिश्ते के दौरान अंजू ने क्रिकेटर गैरी सोबर्स संग सगाई कर ली थी. लेकिन अंत में दोनों का रिश्ता टूट गया. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, कि हमारा किसी बात पर झगड़ा हो गया, फिर गैरी सोबर्स के साथ अफेयर हो गया. लेकिन ऐसा नहीं था कि मुझे गैरी पसंग नहीं थे. क्या होता अगर राजेश खन्ना मेरी जिंदगी में वापस न आते. जानकारी के मुताबिक, उस समय राजेश खन्ना बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर हिट दे रहे थे, जब उन्होंने अँजू से अपना करियर छोड़ने को कहा था. राजेश खन्ना हमेशा ‘हाउसवाइफ’ चाहते थे. वह कई बार खुद इस बात को स्वीकार कर चुके थे कि उन्हें एक ‘नॉन-वर्किंग वाइफ’ चाहिए.

Related Post

चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव, सलमान खान और अन्य के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी की मदद , फिल्म भूत बंगला में बढ़ाई…

क्यों हुई दोनों की राहें अलग?

स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि उसने मेरे लिए कौन सा करियर कुर्बान किया. वो बिखरे हुए रोल उन्हें कहां तक ले जाते. राजेश खन्ना ने बनी रूबेन के साथ बातचीत में कहा था, अंजू और मेरे बीच ब्रेक की शुरुआत उस रात से हुई, जब मैं उदास था, मैंने देखा वो मेरे घर से पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी. उसी पल मेरा प्यार भी खत्म हो गया. 

बॉलीवुड में फिर माफिया का साया? सलमान खान के बाद इन सुपरस्टार्स को दी लॉरेंस ने धमकी, बोले सितारे – ‘ये 1990 का दौर नहीं’

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

मामूली दांत दर्द बना जानलेवा, डेंटिस्ट के पास पहुंचा मरीज; काटने पड़ गए दोनों हाथ पैर!

Septic shock after dental visit: अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि डेवन सेप्टिक…

April 2, 2026

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

Shivang Kumar debut for srh: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी…

April 2, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला ‘सीता’ का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण के नए टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया…

April 2, 2026

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026