प्राइवेट पार्ट दिखाकर कहा-इसे छुओ; जब साजिद खान की गंदी हरकतों का शर्लिन चोपड़ा ने किया पर्दाफाश

शर्लिन चोपड़ा ने 2021 में खुलासा किया था कि फिल्ममेकर साजिद खान ने कैसे एक स्टोरी सुनाने के बहाने उन्हें घर बुलाया और उनके साथ बेहद गंदी हरकत की.

Published by Kavita Rajput

Sajid Khan Sherlyn Chopra Harrasment: 2018 में फिल्म इंडस्ट्री में हुए मीटू मूवमेंट में सबसे ज्यादा किसी सेलिब्रिटी पर इल्जाम लगे तो वो साजिद खान हैं. फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) पर एक नहीं दर्जनों एक्ट्रेसेस ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे और उनका पर्दाफाश किया था. इन एक्ट्रेसेस में मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का नाम भी शामिल है. शर्लिन ने 2021 में खुलासा किया था कि साजिद ने कैसे एक स्टोरी सुनाने के बहाने उन्हें घर बुलाया और उनके साथ बेहद गंदी हरकत की. 

साजिद ने दिखाया प्राइवेट पार्ट और बोला

शर्लिन ने कहा, 2005 में मुझे साजिद खान ने एक स्टोरी नरेशन के लिए अपने घर बुलाया था. मुझे नहीं पता था कि वो कितना घटिया शख्स है. मैं बड़े सपने लेकर उसके घर गई. स्टोरी नरेशन के दौरान उसने अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाल लिया और मुझसे पूछा, क्या तुम इसे टच करना चाहोगी? तुम इसे 10 में से कितनी रेटिंग दोगी? क्या तुमने कभी इतना बड़ा प्राइवेट पार्ट देखा है? शर्लिन बोलीं-ये हरकत देखकर वो सन्न रह गईं. मैंने उसे बताया कि कुछ दिन पहले ही मेरे पिता का निधन हुआ है और मैं अभी इन सब बातों के लिए बिलकुल रेडी नहीं हूं, आप मेरे साथ क्या बेहुदा मजाक कर रहे हैं. मगर साजिद खान नहीं माना, वो बस ये कहता रहा कि मेरा प्राइवेट पार्ट टच करो.

Related Post

शर्लिन बोलीं-मुझसे गलती हुई कि…

शर्लिन ने आगे कहा, तब मेरी उम्र उस वक्त 19-20 साल रही होगी, मुझे लगा था कि वो इतनी कम उम्र में पिता को खोने की बात सुनकर मुझे सहानुभुति देगा लेकिन उसे बस अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने की पड़ी थी. मैं बिलकुल नहीं समझ पा रही थी कि किसके पास जाऊं, किससे इसकी शिकायत करूं.मुझे लगा था कि साजिद इतना बड़ा फिल्ममेकर है, बहन फराह खान का इंडस्ट्री में कितना नाम है, मैंने सोचा इनसे जुड़ा जाए, अच्छा काम किया जाए इसलिए मैं साजिद के घर जाने को राजी हो गई लेकिन वहां पहुंचकर मुझे बहुत धक्का लगा. बाद में मुझे एहसास हुआ कि ये मेरी गलती थी कि मुझे उसके घर नहीं जाना चाहिए थे लेकिन जब मीटू मूवमेंट में कई अन्य एक्ट्रेसेस ने अपनी आपबीती सुनाई तो मुझे एहसास हुआ कि साजिद कई अन्य लड़कियों के साथ घर बुलाकर ऐसी हरकत कर चुका है और इसे सजा मिलनी ही चाहिए.

शर्लिन ने की थी पुलिस में शिकायत

शर्लिन ने इस मामले में पुलिस में साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके अलावा जब साजिद बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 16 में आए तब भी शर्लिन ने उन्हें शो से निकालने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें: Suraiya Dev Anand Love story: देव आनंद ने आखिरी मुलाकात में क्यों मारा था सुरैया को थप्पड़? उम्रभर एक्टर को किस बात का रहा मलाल?

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput
Tags: sherlyn

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026