देखो नहीं तो पछताओगे! 6 साल से लोग इस सीरीज के दीवाने, हर सीन में आया ट्विस्ट घुमा देता है दिमाग

अगर आप भी उन लोगो में से हैं जो थ्रिलर और मिस्टीरियस या फिर जासूसी वाली कहानी बहुत पसंद करते है तो आप बार्ड ऑफ ब्लड देख सकते हैं। ये सीरीज आपके लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है क्यूंकि...

Published by Anuradha Kashyap

Bard of Blood: अगर आप भी उन लोगो में से हैं जो थ्रिलर और मिस्टीरियस या फिर जासूसी वाली कहानी बहुत पसंद करते है तो आप बार्ड ऑफ ब्लड देख सकते हैं। ये सीरीज आपके लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है क्यूंकि यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और हर बार इसमें एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता है जिससे कि दर्शक अपनी सीट से नहीं उठ पाते हैं। इसके किरदार इतनी ज्यादा रियल लगते हैं कि आप उनके संघर्ष को महसूस कर सकते हैं

फिल्म में  दिखाया गया है काफी संघर्ष

बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood) की कहानी में इमरान हाशमी मेन लीड में नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने कभी आनंद का किरदार निभाया है और इस सीरीज की कहानी उनके आसपास घूमती है। सीरीज में कबीर का पास्ट उनका मिशन और तालिबान से जूझना हर वक्त फैंस को उनकी सीट से हिलने नहीं देता है। अगर इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करे तो इसमें इमरान हाशमी के अलावा शोभिता धूलिपाला, कीर्ति कुलहरी और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से उसे किरदार भी जान डाल दी है। 

Related Post

कहानी में दिखाए गए हैं बेहतरीन विजुअल

बार्ड ऑफ ब्लड का डायरेक्शन रिभु दासगुप्ता ने किया है और इस सीरीज में काफी खूबसूरत और शानदार विजुअल दिखाए गए हैं यह वेब सीरीज बिलाल सिद्दीकी के उपन्यास पर आधारित है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (netflix) पर आई थी और फैंस ने इसकी जमकर तारीफ़ की थी। 

क्यों बार्ड ऑफ ब्लड है मस्ट वॉच सीरीज

ये सीरीज  2019 में रिलीज हुई थी और इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रखा है, अगर इसकी रेटिंग की बात करे तो आईएमडीबी से इसे  6.7 रेटिंग मिली हुई है।  इसकी कहानी में पल-पल आते हुए ट्विस्ट ने दर्शको को सीट से बांध कर रखा हैं। अगर आप थ्रिलर जासूसी वाली घटनाओं पर आधारित सीरीज देखना चाहते हैं तो आप बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood) देख सकते हैं।  

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

Narmada River: कभी पश्चिम तो कभी उत्तर… ये नदी क्यों बदलती रहती है दिशा, जानिए परिक्रमा की परंपरा और पूजा पद्धति

Narmada River: नर्मदा नदी को विश्व की एकमात्र ऐसी नदी माना जाता है जिसकी परिक्रमा…

March 7, 2026

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Bihar politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार से औपचारिक रूप…

March 7, 2026

Black Dosa: सांभर-चटनी के साथ परोसा गया ब्लैक डोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने जताई नाराजगी

Black Dosa: महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का ‘ब्लैक…

March 7, 2026