इस कॉमेडियन ने कराई थी कटरीना से पहली मुलाकात, विक्की कौशल ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की ने कटरीना से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में चैट शो ‘टू मच विथ ट्विंकल एंड काजोल (Two Much with Twinkle and Kajol) में बतौर गेस्ट नजर आए. यहां उन्होंने पत्नी कटरीना कैफ से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पहली मुलाकात किसने करवाई थी. विक्की ये भी बोले कि कटरीना हमेशा उनसे बड़ी स्टार रहेंगी. 

इस कॉमेडियन ने कराई थी मुलाकात

विक्की ने कटरीना से पहली बार मिलने के बारे में बताते हुए कहा, पहली बार मैं उनसे एक अवॉर्ड शो के दौरान मिला था. मैं अवॉर्ड शो होस्ट कर रहा था और वह वहां गेस्ट थीं. मैंने स्टेज पर उनके साथ चिकनी चमेली गाने पर परफॉर्म किया था, तब मैं उनसे केवल स्टेज पर ही मिला था लेकिन बैकस्टेज हमारी सबसे पहली मुलाकात सुनील ग्रोवर ने करवाई थी. ये वो समय था जब सुनील ग्रोवर और कटरीना फिल्मभारत‘ में साथ काम कर रहे थे और दोनों अच्छे दोस्त बन चुके थे. 

Related Post

जब सुनील ने कटरीना से मेरी मुलाकात करवाई तो हम तीनों खड़े हुए थे. मैंने कटरीना कोHiकहा और उन्होंने भी मुझे Hi विक्की कहकर जवाब दिया. फिर मुलाकात के पांच मिनट के अंदर ही कटरीना ने मुझे अवॉर्ड शो होस्ट करने के टिप्स दे डाले, वो भी तब जब मैं पूरा अवॉर्ड शो होस्ट कर चुका था और स्टेज पर जाकर केवल गुडनाइट एव्रीवन कहना ही बाकी रह गया था. 

फिर दूसरे अवॉर्ड शो के दौरान मैंने मजाक में ही कटरीना से पूछ लिया, आप विक्की जैसे अच्छे लड़के से शादी क्यों नहीं कर लेतीं? हम तब डेट नहीं कर रहे थे. सच्चाई ये है कि वो स्टेज पर एक गैग था और मैंने स्टेज पर आने वाली हर हीरोइन से वो शादी वाला सवाल पूछा था. मैंने सिर्फ कटरीना से वो सवाल नहीं पूछा था लेकिन कटरीना और मेरी वो क्लिप वायरल हो गई. 

2021 में की थी शादी

कुछ साल की डेटिंग के बाद विक्की और कटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी. हाल ही में दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026