दादा बनकर Vicky Kaushal के पिता ने लिखा भावुक करने वाला पोस्ट, फैन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

श्याम कौशल ने आगे लिखा, ‘ईश्वर बेहद दयालु हैं. भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे.

Published by Kavita Rajput

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद से ना सिर्फ विक्की और कटरीना के फैन्स बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री से शुभकामनाएं आ रहीं हैं. इस बीच विक्की कौशल के पिता वेटरन डायरेक्टर श्याम कौशल (Shyam Kaushal) ने घर आए नए मेहमान को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए आभार व्यक्त किया है. श्याम कौशल ने इन्स्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर लिखा- ‘शुक्रिया रब दा, कल से भगवान् का मेरे परिवार पे इतना इतना मेहरबान रहने के लिए जितना भी शुकर कर रहा हूं, उनकी ब्लेसिंग के सामने कम पड़ रहा है’.

A post shared by Sham Kaushal (@shamkaushal09)

 

दादा बनकर बेहद खुश हैं श्याम कौशल

Related Post

श्याम कौशल ने आगे लिखा, ‘ईश्वर बेहद दयालु हैं. भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे. हम सब बहुत खुश हैं और बहुत ब्लेस्ड हैं. अपनी इस पोस्ट में श्याम आगे लिखते हैं, ‘मैं दादा बनने पर बेहद खुश हूं. ईश्वर सब पर कृपा बनाए रखें, रब राखा.’ वहीं, विक्की कौशल और कटरीना के फैन्स की ख़ुशी का भी ठिकाना नहीं है. श्याम कौशल की इस पोस्ट पर इन फैन्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं. 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं

एक फैन ने लिखा, ‘हम भी इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं अंकल, बेबी को खूब सारा आशीर्वाद और दादू, दादी, चाचा और मम्मी-पापा को प्यार’. वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, ‘पूरे परिवार को शुभकामनाएं, नन्हे बेबी का दुनिया में स्वागत है’. आपको बता दें कि विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल का पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं चाचा बन गया’.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

इटावा में सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन माफिया पर शिकंजा; 2 गिरफ्तार

Etawah Forest Raid: इटावा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ…

April 21, 2026

कानून से खिलवाड़ पड़ा महंगा: चंदौली में SI निलंबित, जांच में खुली बड़ी चूक

Mughalsarai SI suspended: मुगलसराय में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने…

April 21, 2026

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026