Border 2: दुश्मन को धूल चटाने का जुनून सवार, देश का सिपाही बनने को Varun Dhawan तैयार!

Border 2 Varun Dhawan Look: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 से वरुण धवन का लुक रिवील कर दिया गया है. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Published by Prachi Tandon

Varun Dhawan and Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फैंस की इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म से सनी देओल का लुक रिवील किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. वहीं, अब मेकर्स ने बॉर्डर 2 से वरुण धवन (Varun Dhawan) का लुक रिवील कर दिया है. वरुण धवन को सिपाही के किरदार में देख फिल्मी फैंस के रौंगटे खड़े हो गए हैं. बॉर्डर 2 से रिवील हुए वरुण धवन के फर्स्ट लुक में देखा जा सकता है कि एक्टर हाथों में बंदूक, चेहरे पर दुश्मनों को धूल चटाने का जुनून और देश के लिए देशभक्ति देखने को मिल रही है.  

बॉर्डर 2 से वरुण धवन का पहला लुक हुआ रिलीज

टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने बुधवार यानी 5 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 से वरुण धवन (Varun Dhawan Movie) का पहला लुक रिवील कर दिया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. पोस्टर में देखा जा सकता है कि वरुण धवन इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म में हैं. वह हाथ में बंदूक लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर दुश्मनों को धूल चटाने का जुनून देखने को मिल रहा है. वरुण धवन का बॉर्डर 2 (Border 2 Movie) से लुक देख यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म में पहली बार एक्टर का मजबूत किरदार देखने को मिल सकता है. 

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

Related Post

ये भी पढ़ें: 9 साल बाद आ रहा श्रीदेवी की आखिरी फिल्म का सीक्वल, Khushi Kapoor के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2 Film) अगले साल यानी 2026 में 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), अहान शेट्टी (Ahaan Shetty), मेधा राणा, मोना सिंह (Mona Singh) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) जैसे कई मंझे हुए एक्टर्स देखने को मिल सकते हैं.  बॉर्डर 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए ऐसी डेट चुनी है, जिससे वह लॉन्ग वीकेंड को भुना सकें और ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकें. बता दें, यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर की सीक्वल है. 

ये भी पढ़ें: Baahubali The Eternal War: बाहुबली में ‘महाकाल’ की एंट्री, अब आगे बढ़ेगी कहानी! एनिमेटेड वर्जन में है ट्विस्ट

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026