Ustaad Bhagat Singh Movie Review: पास या फेल कैसी है पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, आ गया ट्विटर रिव्यू!

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: हाल ही में पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हुई है, लेकिन लोगों को ये फिल्म कुछ खास नहीं जमी है. लोग इस फिल्म को देख देखर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में-

Published by sanskritij jaipuria

Ustaad Bhagat Singh Movie Review: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ आखिरकार 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, जो कि उगाड़ी के त्योहार के साथ मेल खाती है. इससे पहले 18 मार्च को फिल्म का प्रीमियर नॉर्थ अमेरिका में हुआ था. हरीश शंकर के निर्देशन में बनी ये एक्शन-कॉमेडी रिलीज से पहले ही लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी.

पहली स्क्रीनिंग के कुछ ही घंटों में ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और प्रस्तुति निराशाजनक लगी. एक यूजर ने लिखा, ‘उस्ताद भगत सिंह – एक पुरानी स्टाइल की कमर्शियल फिल्म. कहानी में कोई नई बात नहीं है, शुरुआत से अंत तक सब कुछ पुराना लग रहा है. कुछ एक्शन और सीन ठीक हैं, लेकिन पूरी फिल्म में फ्लो की कमी है. हरीश शंकर कॉमेडी और कमर्शियल लिखाई दोनों में फेल हो गए. थमन का म्यूजिक कोशिश करता है, लेकिन पर्याप्त प्रभाव नहीं डाल पाता. पवन कल्याण अपनी ऊर्जा से कुछ बचाते हैं, लेकिन ये फिल्म बोरिंग है.

पवन कल्याण की मौजूदगी की तारीफ

फिल्म की आलोचना के बावजूद कई फैंस ने पवन कल्याण की स्क्रीन प्रेजेंस और करिश्मा को सबसे बड़ी ताकत बताया. एक ट्विटर यूजर ने कहा, पवन कल्याण की लुक, डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म की पॉजिटिव चीजें हैं, पर विलेन कमजोर है, श्रीलीला ठीक हैं, राशि खन्ना का कोई खास रोल नहीं. म्यूजिक और नेरेशन ऐवरेज हैं.

वहीं, कुछ ने फिल्म के कुछ हिस्सों की भी तारीफ की- पवन कल्याण के बचपन के सीक्वेंस बहुत अच्छे लिखे गए हैं. एंट्री शानदार रही और डायलॉग्स भी जबरदस्त हैं.

Related Post

मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

फिल्म के कॉमिक और मास सीन लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर रहे हैं. एक लोग ने ह्यूमर को कारगर बताया: पवन कल्याण का स्टाइल और उनके डांस मूव्स पर आधारित कॉमेडी बिल्कुल मजेदार लगी. वहीं, दूसरे दर्शक ने पुलिस स्टेशन का सीन खास बताया. सेकंड हाफ की शुरुआत पुलिस स्टेशन सीन के साथ धमाकेदार हुई, PK की एग्रेशन शानदार थी.

‘विंटेज कल्याण’ के फैंस का उत्साह

दूसरी ओर, फिल्म के मास सीन और स्टाइलिश एंट्री देखकर पवन कल्याण के कट्टर फैंस बेहद खुश हैं. एक ट्वीट में लिखा गया- इस दशक का बेस्ट कमर्शियल एंटरटेनमेंट! विंटेज कल्याण वापसी कर चुके हैं.

स्रीलीला और राशि खन्ना मेन भूमिकाओं में हैं, जबकि आर. पार्थिबन सपोर्टिंग रोल में हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा जारी है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पवन कल्याण की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी धमाल मचाती है.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026 Day 2: क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का दूसरा दिन कौन सी मां का है, इस चीज का लगाए भोग

Chaitra Navratri 2026 Day 2: जैसा की सभी को पता है कि नवरात्रि का त्योहार…

March 19, 2026

IPL History: ऑरेंज कैप जीती, लेकिन टीम हारी! ये 5 खिलाड़ी नहीं जीत सके IPL ट्रॉफी

IPL history stats: यहां ऐसे 5 ऑरेंज कैप विजेताओं का ज़िक्र है, जो ट्रॉफी के…

March 19, 2026

Namak Ke Upay: बुरी नजर से हैं परेशान, झट से कर लें ये नमक का टोटका, पैसों की भी होगी बरकत

Salt Remedies To Remove Negativity: अगर आप का काम बहुत अच्छे से चल रहा था…

March 19, 2026

Kitchen Vastu tips: क्या किचन में जूते-चप्पल पहनकर खाना बनाना सही है? जानिए वास्तु और वैज्ञानिक नजरिया

Kitchen Vastu tips: किचन में जूते पहनकर जाना एक छोटी गलती जरूर लगती है, लेकिन…

March 19, 2026

पिता बने दिनेश कार्तिक, दीपिका पल्लीकल ने दिया बेटी को जन्म; फैंस ने दी बधाइयों की बौछार

Dinesh Karthik Baby: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं.…

March 19, 2026

Migraine Diagnosis Formula: हर सिरदर्द माइग्रेन नहीं! जानिए डॉक्टर का 5-4-3-2-1 डायग्नोसिस फॉर्मूला

Migraine Diagnosis Formula: माइग्रेन का जल्द से जल्द इलाज बेहद जरुरी है. क्योंकि, यह ये…

March 19, 2026