शादीशुदा डायरेक्टर की पत्नी को लगी अफेयर की भनक, Urmila Matondkar को सबके सामने मार दिया थप्पड़!

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का नाम डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा से जोड़ा गया था. फिल्म ‘रंगीला’ की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

Published by Kavita Rajput

Urmila Matondkar Affair: उर्मिला मांतोडकर (Urmila Matondkar) 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस थीं. उर्मिला को फेमस डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की ‘खोज’ भी कहा जाता है. उर्मिला ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया था जिनमें से अधिकांश रामगोपाल वर्मा ने ही बनाई थीं. इन फिल्मों में रंगीला, सत्या, दौड़, जंगल, प्यार तूने क्या किया, कंपनी, भूत, पिंजर, एक हसीना थी आदि शामिल हैं. उर्मिला का करियर एक समय हिट था लेकिन कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके पतन के पीछे की वजह रामगोपाल वर्मा के साथ उनकी नजदीकियां ही थीं.  यही नहीं, उर्मिला से अफेयर के चलते खुद रामगोपाल की पर्सनल लाइफ को भी बड़ा डेंट लगा था. 

फिल्म रंगीला की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां

Related Post

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला यूं ही नहीं रामगोपाल के प्यार में गिरफ्तार हुईं थीं. दरअसल, फिल्म रंगीला, उर्मिला के करियर के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई थी. इस फिल्म की रिलीज के बाद उर्मिला का फिल्मी करियर चल निकला था. वहीं, फिल्म रंगीला की शूटिंग के दौरान उर्मिला और रामगोपाल वर्मा के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी थीं. कहते हैं कि फिल्म के सुपरहिट होने के बाद इनका प्यार और परवान चढ़ने लगा था. इस बीच रामगोपाल वर्मा की पत्नी रत्ना को पति के इस अफेयर के बार में पता चल गया था.

रामगोपाल वर्मा की वाइफ ने मारा उर्मिला को थप्पड़ 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद रामगोपाल वर्मा और और उनकी पत्नी के बीच अक्सर उर्मिला को लेकर बहस होने लगी थी. इस बीच एक दिन किसी फिल्म के सेट पर जहां उर्मिला शूटिंग कर रहीं थीं, वहां रत्ना भी पहुंच गईं. दोनों के बीच जमकर बहस हुई जिसके बाद रत्ना ने उर्मिला को एक झन्नाटेदार थप्पड़ भी रसीद कर दिया था. बहरहाल, उर्मिला के चलते रत्ना ने पति रामगोपाल वर्मा को भी तलाक दे दिया था. वहीं, उर्मिला का करियर भी इस अफेयर के चलते पतन की ओर चला गया था. दरअसल, उर्मिला ने रामगोपाल की फिल्मों को ही ज्यादा तवज्जो दी जिसके चलते उनके ऊपर टाइप कास्ट होने का ठप्पा लग गया.

Kavita Rajput

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026