Udit Narayan: फेमस सिंगर उदित नारायण पर किसने लगाया ‘हत्या’ का आरोप, जानकर सन्न रह जाएंगे फैन्स

Udit Narayan First Wife: सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. उनकी पहली पत्नी ने उनपर कुछ आरोप लगाएं है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला 30 साल पहले का है-

Published by sanskritij jaipuria

Udit Narayan First Wife: फेमस सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाने में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में उन्होंने उदित नारायण, उनके दो भाइयों और उनकी दूसरी पत्नी पर आपराधिक साजिश जैसे आरोप लगाए हैं.

रंजना मंगलवार को अपने वकील करुणाकांत झा के साथ सुपौल के महिला थाने पहुंचीं. उन्होंने लिखित आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. रंजना का कहना है कि उनके साथ साजिश रची गई और बिना उनकी जानकारी के उनका गर्भाशय निकाल दिया गया. उन्हें इस बारे में कई साल बाद इलाज के दौरान पता चला.

शादी और अलगाव की कहानी

रंजना ने बताया कि वो 61 साल की हैं और सुपौल जिले के संस्कृत निर्मली वार्ड नंबर 11 की रहने वाली हैं. उनका विवाह 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से उदित नारायण के साथ हुआ था. उनके अनुसार, 1985 में उदित नारायण अपने संगीत करियर के लिए मुंबई चले गए. इसी दौरान उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. जब भी उन्होंने इस बारे में सवाल किया, तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई.

इलाज के बहाने दिल्ली ले जाने का आरोप

रंजना का आरोप है कि साल 1996 में इलाज के नाम पर उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया. वहां उनके गर्भाशय को बिना उनकी अनुमति के निकाल दिया गया. उन्होंने कहा कि उस समय उदित नारायण के भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा भी मौजूद थे. रंजना का ये भी दावा है कि दूसरी पत्नी दीपा नारायण भी अस्पताल में थीं.

Related Post

मुंबई और नेपाल में कथित अपमान

रंजना ने बताया कि 2006 में जब वह मुंबई गईं, तो उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया. इसके बाद वो नेपाल में अपने ससुराल गईं, जहां से भी उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया. तब से वो अपने मायके में रह रही हैं.

रंजना ने कहा कि उन्होंने पहले सुपौल के परिवार न्यायालय और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया था. वहां उदित नारायण ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था और समझौता पत्र भी दिया था. लेकिन रंजना का आरोप है कि उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए और उन्हें न तो सम्मान मिला और न ही सहयोग.

बीमारी और आर्थिक परेशानी

रंजना का कहना है कि वो लंबे समय से बीमार हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. इलाज के दौरान ही उन्हें अपने गर्भाशय निकाले जाने की जानकारी मिली. इसी के बाद उन्होंने दोबारा महिला थाने में शिकायत करने का फैसला किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बार-बार वादे किए जाते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता. उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि वो मजबूरी में फिर से पुलिस के पास आई हैं.

पुलिस का बयान

महिला थाने की प्रभारी अंजू तिवारी ने बताया कि शिकायत में जिन घटनाओं का जिक्र है, वे लगभग तीन दशक पुरानी हैं. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल ये मामला जांच के अधीन है और पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

कोरोना का नया रूप ‘सिकाडा’! 23 देशों में फैला खतरा; यहां जानें इसके लक्षण

New COVID Strain 2026: सिकाडा वेरिएंट की सबसे खतरनाक विशेषता इसका अत्यधिक म्यूटेशन है.

March 30, 2026

Census 2027: दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल; यहां जानें

Census Date in Delhi: पहले चरण में मकानों और आवास की गिनती की जाएगी, जबकि…

March 30, 2026

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भड़का पश्चिमी यूपी, भाकियू की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ओडिशा में एक किसान पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे,…

March 30, 2026

Fact Check: क्या सच में Kash Patel ने ‘Sun Sahiba Sun’ पर किया डांस? जानें पूरा सच

Kash Patel viral video: यह क्लिप ठीक उसी समय सामने आई जब खबरें आईं कि…

March 30, 2026

AI बुझाएगा दिल्ली की प्यास, अब राजधानी में नहीं होगी पानी की किल्लत; हो गया मास्टर प्लान तैयार

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के समस्याओं…

March 30, 2026