Twinkle Khanna Birthday: ट्विंकल खन्ना ने विनोद खन्ना को क्यों दिया था पिता का दर्जा, क्या थी वजह?

Twinkle Khanna Birthday Special: ट्विंकल खन्ना आज 52 साल की हो गई हैं. फिल्मों से दूर होकर उन्होंने लेखन में पहचान बनाई. वे राजेश खन्ना की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Twinkle Khanna Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने फिल्मों में काम जरूर किया, लेकिन एक  के रूप में उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिल सकी. करीब एक दर्जन फिल्मों के बाद ट्विंकल ने अभिनय से दूरी बना ली और अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी.

ट्विंकल खन्ना ने कम समय में ही समझ लिया था कि अभिनय उनका असली रास्ता नहीं है. इसके बाद उन्होंने लेखन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां उन्हें सराहना भी मिली. आज वे एक सफल लेखिका और प्रोड्यूसर के रूप में जानी जाती हैं.

राजेश खन्ना की बेटी

ट्विंकल खन्ना, बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं. एक खास बात ये है कि ट्विंकल और उनके पिता का जन्मदिन एक ही दिन, यानी 29 दिसंबर को आता है. फर्क सिर्फ इतना है कि राजेश खन्ना का जन्म 1942 में हुआ था, जबकि ट्विंकल का जन्म 1973 में मुंबई में हुआ.

जब मजाक में बदला पिता का नाम

एक बार ट्विंकल खन्ना ने मजाक में अपने पिता का नाम बदल दिया था. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बहन रिंकी खन्ना के पति से कहा था कि उनके और रिंकी के पिता अलग-अलग हैं. उन्होंने खुद को एक्टर विनोद खन्ना की बेटी बताया, जबकि रिंकी को राजेश खन्ना की बेटी कहा. ये बात मजाक में कही गई थी, लेकिन उस समय रिंकी को ये पसंद नहीं आया.

Related Post

ट्विंकल ने बताया कि वह और उनकी बहन बचपन में एक-दूसरे को खूब चिढ़ाया करती थीं. कद और वजन को लेकर दोनों के बीच अक्सर मजाक चलता रहता था. ट्विंकल के अनुसार, ये सब उनके रिश्ते का हिस्सा था और उन्हें ऐसी बातों में हंसी आती थी.

परिवार और निजी जीवन

ट्विंकल खन्ना ने जनवरी 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी. दोनों की शादी को जल्द ही 25 साल पूरे होने वाले हैं. इस दंपती के दो बच्चे हैं एक बेटा आरव कुमार और एक बेटी नितारा कुमार.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

रियल्टी गुरुकुल का सफल शुभारंभ

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 01 अप्रैल: रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई दिशा और संरचित विकास…

April 1, 2026

April Fool’s Day 2026: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल, कब हुई थी शुरूआत,जानें इसके पीछे की वजह

April Fool's Day 2026: आज दुनिया भर में लोग अप्रैल फूल मना रहे हैं. आखिर…

April 1, 2026

LPG Cylinder Price Increases: फिर बढ़ गए LPG के दाम, आम आदमी की जेब को होगा नुकसान, जानें अब कितने में मिलेगा सिलेंडर

LPG Cylinder Price Increases: साल 2026 में फिर बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम.…

April 1, 2026