वन नाइट स्टेंड के बाद गे एक्टर को ब्लैकमेल करने लगी लड़की, बॉलीवुड जासूस का चौंकाने वाला खुलासा

प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने बताया है कि एक एक्टर को वन नाइट स्टेंड के चक्कर में इतना परेशान होना पड़ा था कि उसे ब्लैकमेल तक किया जाने लगा था.

Published by Kavita Rajput

कहते हैं कि फेम यानी प्रसिद्धि दो-धारी तलवार की तरह है. शोहरत आपको फेमस तो बनाती है लेकिन पल भर में इसके मिट्टी में मिल जाने का खतरा भी हमेशा बना रहता है. फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस के साथ ये रिस्क बना रहता है क्योंकि उन्हें किसी भी तरह की नेगटिव पब्लिसिटी से अपना फेम छिन जाने का खतरा रहता है.   हाल ही में प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई राज़ खोले हैं. उन्होंने बताया है कि एक एक्टर को वन नाइट स्टेंड के चक्कर में इतना परेशान होना पड़ा था कि उसे ब्लैकमेल तक किया जाने लगा था.

वन नाइट स्टेंड के बाद करनी लगी ब्लैकमेल

उस एक्टर का नाम लिए बिना तान्या ने कहा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ब्लैकमेलिंग के केसेस सामने आते हैं. हमारे पास एक केस आया था जिसमें एक्टर गे था और उसने इस बारे में दुनिया के सामने कोई खुलासा नहीं किया था. वह यंग एक्टर है और उसके बारे में कोई नहीं जानता कि वो गे है.  एक बार वो एक्टर एक क्लब में किसी लड़की के साथ वन नाइट स्टेंड में इन्वोल्व हो गया. लड़की ने वन नाइट स्टेंड के वीडियो बना लिए और जब उसे समझ आ गया कि बाद में वो एक्टर रिलेशनशिप रखने में इंट्रेस्टेड नहीं है क्योंकि वो गे है तो उसने एक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह ब्लैकमेल करके उससे पैसे मांगने लगी और कहा कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वो पूरी दुनिया के सामने ये बता देगी कि एक्टर गे है. 

Related Post

ऐसे लड़की के चंगुल से छूटा एक्टर

तान्या ने कहा, बाद में कोशिशों के बाद हमारी टीम ने मामले को शांत करवाया.उस एक्टर ने इस जाल में फंसने के बाद हमसे मदद मांगी. हमने उस लड़की के कंट्रोवर्शियल पास्ट की जानकारी जुटाई और ये पता लगया कि उस लड़की ने ऐसा क्यों किया? ऐसे केसेस को सॉल्व होने में महीनों लगते हैं. बाद में दोनों पार्टियों के बीच सेटलमेंट करवाया गया. इस दौरान लड़की को कोई पैसा नहीं दिया गया क्योंकि हमारी जांच ने उसके खिलाफ भी कई सबूत इकट्ठा कर लिए थे जो कि एक्टर के काम आ गए और वो मुसीबत में पड़ने से बच गया. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026