‘हीरो की वाइफ होने के लिए पत्थर का दिल चाहिए…’, गोविंदा की वाइफ सुनीता ने ऐसा क्यों कहा? जानिए

सुनीता ने बताया कि उन्होंने गोविंदा के लिए बहुत त्याग किया है. दोनों की शादी लंबे वक्त तक सीक्रेट रखी गई ताकि गोविंदा के बढ़ते स्टारडम पर इसका असर ना हो.

Published by Kavita Rajput

गोविंदा (Govinda) की वाइफ सुनीता (Sunita) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वे गोविंदा और उनकी रिलेशनशिप से जुड़ी बातें सार्वजनिक करती रहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों गोविंदा के अफेयर के चर्चे भी सामने आए थे, ऐसा माना जाता है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बीच एक बार फिर सुनीता ने एक्टर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है और कहा है कि गोविंदा के लिए उन्होंने बहुत त्याग किया है. सुनीता ने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं. 

कई सालों तक सीक्रेट रखी गई शादी

Related Post

सुनीता ने बताया कि उन्होंने गोविंदा के लिए बहुत त्याग किया है. दोनों की शादी लंबे वक्त तक सीक्रेट रखी गई ताकि गोविंदा के बढ़ते स्टारडम पर इसका असर ना हो. सुनीता कहती हैं कि, ‘मैंने गोविंदा के लिए बहुत कुछ किया है, शादी के बाद लगभग एक साल तक मैं घर में ऐसे ही बैठी रही, इसके बाद टीना (गोविंदा की बेटी) का जन्म हुआ. कई सालों तक शादी को सीक्रेट रखा गया, मैं घर से बाहर तक नहीं निकलती थी. यही सोचती थी कि मेरी और गोविंदा की लाइफ एक साथ कैसे बेहतर बनेगी’. सुनीता कहती हैं कि गोविंदा पर अपनी मां का बहुत प्रभाव था, 96 में उनके निधन के बाद से मैंने गोविंदा को संभाला है. 

हीरो की पत्नी होने के लिए पत्थर का दिल चाहिए

सुनीता कहती हैं कि हीरो की पत्नी बनने के लिए आपका दिल पत्थर का होना चाहिए. वे इसका कारण बताते हुए कहती हैं, ‘हीरो हमसे ज्यादा समय तो हीरोइन के साथ बिताता है, हीरो की वाइफ बनने के लिए आपका बेहद स्ट्रॉन्ग महिला होना जरूरी है, इसके लिए आपका दिल पत्थर का होना चाहिए’. पिछले दिनों गोविंदा ट्विंकल और काजोल के चैट शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा था कि उन्होंने सुनीता को कई बार माफ़ किया है. अब गोविंदा के इस कमेंट पर सुनीता ने कहा कि वो क्यों माफ़ करेंगे, मैंने उन्हें कई बार उनकी गलतियों के कारण उन्हें माफ किया है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026