Aishwarya Rai के हिट गाने पर सोनाक्षी ने किया ऐसा नागिन डांस, वीडियो देखकर आप कहेंगे-ये क्या था!

Sonakshi Sinha Video: सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय का गाना रीक्रिएट किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा को देख आप अपना माथा भी पीट सकते हैं!

Published by Prachi Tandon

Sonakshi Sinha Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह जब भी स्क्रीन पर नजर आती हैं अपनी अदाकारी से ऑडियंस को इंप्रेस कर देती हैं। लेकिन, आज हम यहां सोनाक्षी सिन्हा की किसी फिल्म के बारे में नहीं, बल्कि उनके एक वायरल वीडियो का जिक्र करने जा रहे हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय बच्चन का गाना रीक्रिएट किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा अजीबोगरीब नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। आइए, यहां देखते हैं सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो कौन-सा है।  

सोनाक्षी सिन्हा ने रीक्रिएट किया ऐश्वर्या राय का गाना!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपने पति जहीर इकबाल के साथ फनी और अतरंगी वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। इन्हीं सब के बीच सोनाक्षी का एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसमे वह ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माए गाने पर डांस करती दिख रही हैं। यह गाना और कोई नहीं, बल्कि कहीं आग लगे लग जावे है। लेकिन, मजेदार बात यह है कि सोनाक्षी ने इसे अपनी दोस्त के साथ फनी तरह से रीक्रिएट किया है।  

Related Post

A post shared by SHAKSHI SHETTY 🦈 (@sharkshe_)

वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया है। वहीं, सोनाक्षी अपनी दोस्त के साथ पॉपुलर गाने पर हाथ से अतरंगी स्टेप्स करती दिख रही हैं। हालांकि, सोनाक्षी का यह वीडियो देख आप जरूर पछता सकते हैं और कह सकते हैं अरे…यह क्या देख लिया! बता दें, एक्ट्रेस के साथ इस वीडियो में साक्षी शेट्टी नजर आ रही हैं। साक्षी शेट्टी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जो अपने एंटरटेनिंग कंटेंट के लिए फेमस हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने राउडी राठौर, जोकर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हिम्मतवाला, लूटेरा, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, बॉस, अकिरा, फोर्स 2, इत्तेफाक, हैप्पी भाग जाएगी, कलंक, मिशन मंगल, भुज, डबल एक्सएल, बड़े मियां छोटे मियां, निकिता रॉय और जटाधारा जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026