Sonakshi Sinha ने पहली बार देखी मस्जिद, पति ज़हीर इकबाल बोले-धर्म परिवर्तन के लिए नहीं लाया हूं…

सोनाक्षी और ज़हीर की शादी पर सबकी नज़रें थीं. अब एक लेटेस्ट वीडियो में दोनों ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन पर कमेंट किया है.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्मों से ज्यादा अब अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं. सोनाक्षी ने पिछले साल यानी जून 2024 में एक्टर ज़हीर इक़बाल से शादी की थी. अलग धर्म के होने की वजह से सोनाक्षी और ज़हीर की शादी पर सबकी नज़रें थीं. अब एक लेटेस्ट वीडियो में दोनों ने हल्केफुल्के अंदाज़ में शादी के बाद धर्म परिवर्तन पर कमेंट किया है जिससे दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. 

ज़हीर बोले, सोनाक्षी को कन्वर्ट नहीं कर रहा

दरअसल, सोनाक्षी ने हाल ही में अपने यूट्यूब vlog में अबुधाबी ट्रिप का जिक्र किया. उन्होंने कहा, आज हम अबुधाबी में हैं और हमारा ट्रिप बेहद खास होने वाला है. सोनाक्षी ने अबु धाबी की फेमस शेख बिन ज़ायेद ग्रैंड मस्जिद में जाने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और कहा, ये पहला मौका है जब मैं किसी मस्जिद के अंदर जाऊंगी. मैं मंदिर गई हूं और पहले चर्च में भी गई हूं लेकिन मस्जिद में कभी नहीं गई. सोनाक्षी अपनी बात खत्म भी नहीं कर पाती हैं कि पति ज़हीर हल्के फुल्के अंदाज में कह पड़ते हैं, मैं साफ कर दूं कि मैं सोनाक्षी को यहां कंवर्ट करवाने के लिए लेकर नहीं आया हूं. हम बस इस मस्जिद को देखने आए हैं क्योंकि ये बेहद खूबसूरत है. ज़हीर की बात सुनकर सोनाक्षी हंस पड़ती हैं और तुरंत कहती हैं, स्पेशल मैरिज एक्ट, जिंदाबाद.! 

Related Post

फैंस ने की ज़हीर की तारीफ

सोनाक्षी का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ने ज़हीर इक़बाल की तारीफ की. एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, मुझे पसंद आया कि कैसे ज़हीर ने ट्रोलर्स को ट्रोल करते हुए कहा, कोई कंवर्ट होने नहीं जा रहा. मेरे ख्याल से असली सोना को ज़हीर के रूप में असली सोना मिल गया है. एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे सोनाक्षी का पति पसंद है. वो काफी फनी है और उसका प्रेजेंस ऑफ़ माइंड कमाल का है. इसे कहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी शादी

बता दें कि सोनाक्षी और ज़हीर ने जून 2024 में सात साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026