दूसरे धर्म में शादी से क्या परिवार से बिगड़ गए Sonakshi Sinha के रिश्ते, कजिन ने किया ऐसा खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल एक्टर ज़हीर इकबाल से शादी की थी जिसके बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

Published by Kavita Rajput

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहने लगी हैं. सोनाक्षी ने पिछले साल एक्टर ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की थी जिसके बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. दरअसल, सोनाक्षी और ज़हीर के अलग धर्मों की वजह से दोनों की शादी को लेकर हर किसी का ध्यान इन्हीं पर टिक गया था. जून 2024 में जब दोनों ने शादी की तो मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सोनाक्षी के परिवार में उनके दोनों भाई लव-कुश इस शादी से बिलकुल खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने शादी के किसी फंक्शन में हिस्सा नहीं लिया. परिवार में तनाव को लेकर अब सोनाक्षी की कजिन पूजा रुपारेल ने एक इंटरव्यू में बात की है.

परिवार में नहीं है अनबन

Related Post

पूजा ने सोनाक्षी और उनके भाइयों के बीच अनबन की खबरों से इंकार कर दिया और कहा, मैं गॉसिप देने नहीं आई हूं, लोग इतने फ्री कैसे हैं कि वो ऐसी बातें करते हैं. मैं ज़हीर से मिली हूं और वो बहुत अच्छे इंसान हैं, वो मेरे पसंदीदा लोगों में से हैं.कुश और सोनाक्षी ने एक फिल्म में साथ काम किया है. पूरा परिवार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में साथ दिखा, अगर परिवार में अनबन होती तो क्या वो साथ काम करते. लोगों को बस गॉसिप करना पसंद है.

पूजा ने आगे कहा, पूरा परिवार बहुत करीब है. लोग बेतुकी बातें करते हैं,हर परिवार में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन अंत में सब साथ खड़े होते है. लोगों के बातें बनाने से वो बात सच नहीं हो जाएगी. बता दें कि शादी से पहले सोनाक्षी और ज़हीर ने एक-दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था और इसके बाद मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026