श्रेया घोषाल के कटक में हुए कॉन्सर्ट में मची भगदड़, लोग बेहोश, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

भगदड़ में बेहोश हुए दो लोगों को तुरंत फर्स्ट एड सेंटर ले जाया गया और बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के कटक, ओडिशा में हुए कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ मच गई जिससे दो लोग बेहोश हो गए. बालीयात्रा मैदान में हुए इस कॉन्सर्ट में भीड़ अचानक बेकाबू हो गई जिससे सारे सुरक्षा इंतजाम फेल हो गए और कॉन्सर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. श्रेया के कॉन्सर्ट में अनुमान से ज्यादा भीड़ जमा हो गई जिससे हालात बेकाबू हो गए.

Related Post

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए भीड़ पर हल्का लाठीचार्ज तक करना पड़ा. आयोजकों ने तुरंत अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किया और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भी घटना का जायजा लेने पहुंचे जिससे स्थिति नियंत्रण में आ सकी. भगदड़ में बेहोश हुए दो लोगों को तुरंत फर्स्ट एड सेंटर ले जाया गया और बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया. 

यह कॉन्सर्ट बालीयात्रा के दौरान आयोजित किया गया था जो कि 5 नवंबर से 13 नंवबर तक चलने वाला कल्चरल इवेंट है. यहां हर दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और श्रेया का कॉन्सर्ट आखिरी दिन रखा गया जिसमें अनुमान से ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने से हालात बेकाबू होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. गनीमत है कि समय रहते ही घटना पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026