क्या क्रिकेटर शुभमन गिल से Shehnaaz Gill का है कोई रिश्ता, एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

Shehnaaz Gill Podcast with ranveer allahbadia: हाल ही में शहनाज गिल रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में नजर आईं, जिसमें रणवीर ने शुभमन गिल से रिश्ते के बारे में पूछा. जिसका एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया की हर कोई दंग रह गया.

Published by sanskritij jaipuria

Shehnaaz Gill Podcast with ranveer allahbadia: बॉलीवुड की फेमस और हमेशा खुशमिजाज रहने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक मजेदार जवाब है जो उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान दिया. शहनाज हाल ही में यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. बातचीत के दौरान रणवीर ने उनसे पूछा कि क्या उनका और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल का कोई रिश्ता है? ये सवाल सुनकर शहनाज पहले तो मुस्कुराईं, फिर मजाकिया अंदाज में बोलीं – वो मेरा भाई होगा शायद. वो वहां का है, मैं यहां की हूं, मतलब अमृतसर साइड से. जब वो ट्रेंड करता है, तो मैं भी ट्रेंड करने लगती हूं. कुछ तो रिश्ता होगा भाई-बहन का.

उनके इस जवाब ने वहां मौजूद सबको हंसा दिया. सोशल मीडिया पर भी इस बयान का क्लिप वायरल हो गया और फैंस ने इसे “गिल कनेक्शन” नाम दे दिया.

शहनाज का सफर और काम

शहनाज गिल को पहली बार लोगों ने बिग बॉस 13 में देखा था, जहां उन्होंने अपने चुलबुले स्वभाव और मजाकिया बातों से लोगों का दिल जीत लिया. इस शो के बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी ऐड में नजर आईं. 2023 में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अब वे लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और खुद को एक शानदार कलाकार के रूप में साबित कर रही हैं.

Related Post

निजी जीवन और बदलाव

बिग बॉस के दौरान शहनाज की दोस्ती एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी. दोनों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया. लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज को गहरा झटका लगा. उन्होंने कई बार कहा है कि उस घटना ने उन्हें बहुत बदल दिया. शहनाज ने बताया था कि पहले वे बहुत ज्यादा हंसमुख थीं, लेकिन अब उन्होंने जिंदगी को एक नए नजरिए से देखना शुरू किया है. वे कहती हैं कि अब वे अपने दुख को भी समझदारी से संभालना जानती हैं.

फैंस की प्रतिक्रिया

शहनाज की ईमानदारी और मजाकिया स्वभाव के कारण लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं. शुभमन गिल वाले मजेदार बयान के बाद भी फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी. हर कोई उनके इस सरल और प्यारे अंदाज की तारीफ कर रहा है.

शहनाज एक बार फिर साबित कर रही हैं कि उनकी सादगी और हंसमुख स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है चाहे स्क्रीन पर हों या असल जिंदगी में.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026