‘मेरी कमाई का जरिया’, यूट्यूबर Dhruv Rathee के सवालों के बाद वायरल हुआ शाहरुख का बयान

Dhruv Rathi Slams Shah rukh khan: शाहरुख खान अब भारत के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं. इस पर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सवाल उठाया कि इतनी दौलत के बाद भी शाहरुख पान मसाला का प्रचार क्यों कर रहे हैं.

Published by Shraddha Pandey

Shah rukh khan Pan Masala Endorsements : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता की लिस्ट में शुमार हैं. Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक अब उनकी नेट वर्थ 12,400 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.4 बिलियन डॉलर हो गई है. इतनी दौलत देखकर हर कोई दंग रह गया, लेकिन यूट्यूबर ध्रुव राठी (Youtuber Dhruv Rathee) ने सोशल मीडिया पर एक सवाल उठाया है. उन्होंने शाहरुख से पूछा कि इतनी दौलत के बाद भी SRK क्यों कर रहे हैं विमल पान मसाला का प्रचार?

ध्रुव ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “My question to Shah Rukh Khan”. वीडियो में उन्होंने कहा कि शाहरुख की संपत्ति इतनी है कि सालाना 500 करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज से आ सकते हैं. अगर वह हर दिन बिजनेस क्लास में उड़ान भरें, 10 लाख रुपये वाले होटल में ठहरें, या प्राइवेट जेट खरीद लें, तो भी खर्च सिर्फ 400 करोड़ आएगा. फिर बाकी के पैसों की जरूरत क्यों?” ये सवाल ध्रुव राठी ने तंज भरे अंदाज में सवाल किया.

वायरल हो रहा ध्रुव राठी का सवाल

Related Post

वीडियो आते ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई. किसी ने लिखा कि शाहरुख ने खुद कहा था कि वह पैसे कमाना कभी नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उन्होंने गरीबी देखी है और वो नहीं चाहते कि उनके बच्चों को वो झेलना पड़ा. वहीं, कुछ लोगों ने सरकार से सवाल किया कि आखिर पान मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध क्यों नहीं है.

‘मेरा काम है कमाई करना’

ध्रुव ने एक अहम बात भी बताई – अगर देश के सबसे बड़े स्टार हानिकारक चीजों का प्रचार बंद कर दें, तो समाज पर इसका असर कितना बड़ा हो सकता है. दरअसल, शाहरुख ने पहले भी CNN-IBN के इंटरव्यू में ऐसी आलोचना का जवाब दिया था. उन्होंने कहा था, “अगर कोई चीज हानिकारक है, तो उसे बनाना ही रोक दें. सरकार सिर्फ इसलिए इसे रोकती नहीं क्योंकि इससे रेवेन्यू आता है. मैं एक अभिनेता हूं, मेरा काम है काम करना और कमाई करना. इससे मेरी कमाई होती है. अगर कुछ गलत है, तो बंद करें, मेरी कमाई पर हाथ मत डालिए.”

Shraddha Pandey

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026