व्हाइट सूट पहन Sapna Choudhary ने ‘सॉलिड बॉडी’ पर हिलाई कमरिया, एक-एक ठुमके पर हुई पैसों की बारिश

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी के गाने और डांस वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में भी सपना का एक पुराना वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें डांसिंग क्वीन के ठुमकों पर लोग पैसों की बारिश करते दिख रहे हैं।

Published by Prachi Tandon

Sapna Choudhary Dance Video: देसी अंदाज और अपने करंट जैसे ठुमकों से लाखों के दिलों पर राज करने वालीं सपना चौधरी सिर्फ हरियाणा में नहीं, बल्कि देशभर में जानी जाती हैं। सपना चौधरी जब-जब ठुमका लगाती हैं या अपनी आवाज से शब्दों में जान भरती हैं तो उनके फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं। यही वजह है कि हर दिन सपना के नए और पुराने वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल में भी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सपना के ठुमकों पर लोग दीवाने हो रहे हैं और जमकर पैसों की बारिश कर रहे हैं। 

सपना चौधरी के ठुमकों पर मदहोश हुए फैंस!

सपना चौधरी का वायरल डांस वीडियो काफी पुराना है, जिसमें वह व्हाइट कलर का सिंपल-सा सूट पहनकर स्टेज पर खूब एनर्जी से अपने पॉपुलर गाने ‘सॉलिड बॉडी’ पर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना किसी तरह का हैवी मेकअप नहीं किया है और यहां तक कि उन्होंने बालों को भी बेहद ही सिंपल तरह से बांधा है।  

Related Post

A post shared by Sapna choudhary (@_itssapnachoudhary)

सपना चौधरी के ठुमकों और उनके कमाल एक्सप्रेशन्स पर फैंस का दिल फिसला जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि रागिनी देखने पहुंचे लोगों को सपना का डांस कितना पसंद आ रहा है और इसी वजह से वह उनके एक-एक ठुमके पर पैसों की बारिश कर रहे हैं। बता दें, सपना का यह डांस वीडियो उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। सपना के फैन पेज पर ही 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

सपना चौधरी के डांस वीडियो होते हैं खूब वायरल

सपना चौधरी आज से नहीं, बल्कि एक लंबे समय से अपने डांस और गानों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। सपना ने हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नया आयाम दिया है। यही वजह है कि उनका हर वीडियो वायरल होता है। इस वीडियो में भी सपना का डांस देख लोगों ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, मानना पड़ेगा न सपना जैसा कोई था और न हो पाएगा। दूसरे ने लिखा, एक दम फायर है हरियाणवी सपना। वहीं, एक ने तो यह लिख डाला, कई डांसर आईं लेकिन आज भी सपना जैसा कमाल कोई नहीं दिखा पाया।

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026