जुल्फें खुली, बिना मेकअप…कटस्लीव ड्रेस पहन Sapna Choudhary ने मारे ठुमके, अवतार देख आंखें मसलने को होंगे मजबूर

Sapna Choudhary New Video: सपना चौधरी ने अपने डांस का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में हरियाणवी क्वीन नए अवतार में नजर आ रही हैं।

Published by Prachi Tandon

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी के ठुमकों के दीवाने सिर्फ हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में हैं। वह स्टेज शो से लेकर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान मानी जाती हैं। सपना जब भी स्टेज पर नजर आती हैं तब अपने बोल्ड डांस और ठुमकों से फैंस के दिलों पर जादू कर देती हैं। देसी क्वीन के नाम से फैंस के बीच मशहूर सपना चौधरी ऐसे तो अपने हर डांस वीडियो के लिए तारीफें बटोरती हैं। लेकिन, हाल में सपना ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देख फैंस को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। 

सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सपना अपने बेडरूम में नजर आ रही हैं और ब्लैक कलर का कटस्लीव जंप सूट पहने दिखाई दे रही हैं। जंप सूट में सपना चौधरी का ग्लैमरस और फिट अवतार देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा है।  

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Related Post

वीडियो में देखा जा सकता है कि देसी क्वीन सपना चौधरी बाल खोलकर और नो मेकअप लुक में नेहा भसीन के गाने जुत्ती मेरी पर डांस कर रही हैं। यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में छाया हुआ है और ठुमक-ठुमक के नाम से फेमस हो रहा है। 

सपना चौधरी के लुक पर आया फैंस का दिल

लेटेस्ट डांस वीडियो में सपना चौधरी का लुक देख फैंस इंप्रेस हुए जा रहे हैं। कई लोग सपना के वीडियो के कमेंट बॉक्स में दिल की बौछार कर रहे हैं, तो कुछ उनकी तारीफ में पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने सपना के वीडियो पर कमेंट में लिखा, पूरा बॉलीवुड एक तरफ और सपना चौधरी एक तरफ। तो दूसरे ने लिखा, काफी पतली हो गई मैम आप। वहीं, तीसरे ने सपना चौधरी की तारीफ में लिखा, ओ माई गॉड, क्या ट्रांसफॉर्मेशन है इतने फिट हो गए। 

सपना चौधरी के लेटेस्ट डांस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 41 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसका मतलब है कि देसी क्वीन के फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, सपना चौधरी का नए से नया और पुराने से पुराना वीडियो इंटरनेट की दुनिया में पसंद किया जाता है और जमकर वायरल होता है। 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026