जब जेल में Sanjay Dutt का पड़ा डबल मर्डर करने वाले से पाला, बोले-उसका उस्तरा गले तक पहुंच चुका था…

Published by Ananya verma

Sanjay Dutt Share Dack Secret: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो (The Great Indian Kapil Sharma Show) में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने सबको हैरान कर दिया। संजय दत्त ने 1993 मुंबई बम धमाकों से जुड़े केस में जेल की सजा काटी थी। उन्होंने बताया कि जेल के दिनों में उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जो आज भी उन्हें याद करके ड़र पैदा करता है।

जेल का डरावना हादसा

संजय दत्त ने बताया कि जब वे जेल में थे तो उनकी दाढ़ी काफी बढ़ गई थी। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बोला कि उनकी दाढ़ी बनवाई जाए। इसके लिए एक कैदी को भेजा गया, जिसका नाम मिश्रा था। दाढ़ी बनाते समय संजय दत्त ने उससे पूछ लिया कि वे कितने साल से जेल में है। मिश्रा ने कहा, “15 साल।” इसके बाद संजय दत्त ने अगला सवाल किया, “किस जुर्म में?” जिस पर मिश्रा ने जवाब दिया ,“डबल मर्डर। संजय दत्त ने कहा कि उस वक्त मिश्रा का उस्तरा उनके गले तक पहुँच चुका था। यह सुनकर उन्होंने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “सोचिए, एक डबल मर्डर का कैदी हाथ में उस्तरा लेकर मेरी दाढ़ी बना रहा था, ये भी जेल की कुछ आम बातो में से एक होती है।”

जीवन के पछतावे

बातचीत के दौरान संजय दत्त ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में किसी भी घटना पर अफसोस नहीं है। हाँ, बस एक ही पछतावा है कि उन्होंने अपने माता-पिता को बहुत जल्दी खो दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की कमी हमेशा खलती है। नरगिस जी का निधन 1981 में हुआ था, ठीक उस वक्त जब संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी रिलीज होने वाली थी। वहीं, सुनील दत्त का निधन 2005 में हार्ट अटैक से हुआ था।

Related Post

संजय दत्त की जेल की सजा

1993 मुंबई धमाकों के बाद संजय दत्त को हथियार रखने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बम धमाकों में शामिल लोगों से हथियार खरीदे थे। हालांकि, उनका कहना था कि उन्होंने यह हथियार अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रखे थे। उन्हें पाँच साल की सजा सुनाई गई और 2013 में पुणे की येरवड़ा जेल भेजा गया। अच्छे आचरण और कैदियों के लिए रेडियो प्रोग्राम चलाने जैसे अच्चछे कामो के चलते उनकी सजा में 144 दिन की छूट भी मिली।

कामकाज की बातें

फिल्मी करियर की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में बागी 4 में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा भी दिखाई देगे।

Ananya verma

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026