टूटे दिल वालों की आवाज है Kyun, तन्मय बत्रा ने नए गाने से छेड़े फीलिंग्स के तार!

Kyun Song Release: सिंगर तन्मय बत्रा का नया गाना क्यों खूब वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है. इस गाने में टूटे दिल वालों के अनकहे शब्दों को आवाज मिल रही है, जो फीलिंग्स के तार छेड़ने का काम कर रही है.

Published by Team InKhabar

Tanmay Batra Song Kyun: यंग सिंगर तन्मय बत्रा का नया गाना क्यों यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. यह गाना इमोशन्स के साथ पॉप म्यूजिक का कमाल मिक्सचर है. क्यों गाने में टूटे रिश्तों की खामोशियों और अनकहे सवालों को बेहद शानदार तरह से पेश किया गया है. तन्मय बत्रा का क्यों गाना सिंगर की अपकमिंग EP-APART का हिस्सा है.

‘क्यों’ गाने से छुए दिल के तार

क्यों गाने से पहले तन्मय बत्रा का ‘ठहरा हूं’ रिलीज हुआ था. इस गाने से तन्मय बत्रा ने दर्द के ठहर जाने की स्थिति को व्यक्त किया था. वहीं, अब नए गाने क्यों से सिंगर तन्मय बत्रा ने उन पलों को खूबसूरत आवाज में एक्सप्लेन किया है जब यादें वापिस आती हैं और मन की गहराईयों को छू जाती हैं. क्यों गाना किसी सवाल के जवाब की तलाश नहीं कर रहा है, बल्कि उन फीलिंग्स को महसूस करने की परमिशन देता है जो कहीं छिपी होती हैं लेकिन, हम दुनिया के सामने उन्हें आने नहीं देते हैं.  

Related Post

क्यों गाने का प्रोडक्शन Miklos Malek ने किया है. यह ट्रैक को एक क्लियर और सिनेमैटिक वातावरण देते हैं. वहीं, इसके म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन खनक बत्रा ने किया है, जिनका विजुअल दृष्टिकोण सादगी, ठहराव और भावनात्मकता को केंद्र में रखता है. म्यूजिक वीडियो से दर्शकों की भावनाओं तक पहुंचने की कोशिश की गई है, यह एक खास एक्सपीरियंस देता है. 

सिर्फ ब्रेकअप सॉन्ग नहीं है ‘क्यों’

क्यों सिर्फ एक ब्रेकअप सॉन्ग नहीं है. बल्कि, प्रेम के जाने के बाद अपने अंदर चल रही धीमी और गहरी प्रक्रिया को समझने की आवाज है. इसके शब्द भले ही ऊंचे सुनाई दे सकते हैं लेकिन, यह मन के अंदर चल रही उधेड़-बुन को समझने में मदद कर सकते हैं. बता दें, सिंगर तन्मय बत्रा ने Abu Dhabi के Berklee से म्यूजिक में पढ़ाई की है और वह अपनी रचनाओं से R&B Pop का स्वाभाविक संगम पेश करने की कोशिश करते हैं.  

Team InKhabar
Published by Team InKhabar

Recent Posts

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026