क्या सच में रवि शंकर के शिष्य थे ऋषभ शर्मा, बेटी अनुष्का ने खड़े किए सवाल; जानें क्या है पूरा विवाद?

Rishab Rikhiram Sharma Fires Back at Anoushka Shankar : ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार वादक खुद को सितार वादक पंडित रविशंकर के सबसे छोटे और आखिरी शिष्य मानते हैं. हालांकि, दिवंगत सितार प्लेयर की बेटी अनुष्का शंकर  ने उनके इस दावे को ठुकरा दिया है.

Published by Preeti Rajput

Rishab Rikhiram Sharma Fires Back at Anoushka Shankar : ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार वादक के तौर पर दुनियाभर में मशहूर हैं. वह खुद को सितार वादक पंडित रविशंकर के सबसे छोटे और आखिरी शिष्य मानते हैं. हालांकि, दिवंगत सितार प्लेयर की बेटी अनुष्का शंकर  ने उनके इस दावे को ठुकरा दिया है. इसे लेकर उन्होंने एक ऑफिशियल बयान तक जारी कर दिया है.  म्यूज़िक प्रोड्यूसर ऋषभ रिखीराम शर्मा ने संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह व्हाइट हाउस में सोलो सेट परफ़ॉर्म  और पहले सितार बजाने के लिए जाने जाते हैं. वह क्लासिकल परंपरा को दिखाते हैं.

ऋषभ रिखीराम शर्मा नहीं थे रविशंकर के शिष्य

ऋषभ रिखीराम शर्मा  ने हमेशा इंटरव्यू में कहा है कि रविशंकर के साथ बातचीत ने उनके लिए म्यूजिक की दुनिया में रास्ता बनाया. हालांकि, अनुष्का ने साफ किया कि वह कभी भी उनके पिता के शिष्य नहीं थे. उन्होंने कहा कि भले ही वह काफी टैलेंटेड हैं. लेकिन उन्होंने  रवि शंकर के साथ कुछ ही इनफॉर्मल क्लास लीं और मुख्य रूप से उस्ताद के सीनियर शिष्यों में से एक परिमल सदाफल से ही उन्होंने अधिकतर ट्रेनिंग ली थी. 

ऋषभ रिखीराम शर्मा  का बयान

ऋषभ रिखीराम शर्मा ने  अपने बयान में कहा कि -पंडित रवि शंकर ने 2012 में खुद पर्सनली अपने टैलेंट को परखा था. उन्होंने उन्हें डिटेल में क्लास दी थी और ट्रेडिशनल गंडा बंधन सेरेमनी के जरिए उन्हें शिष्य के तौर पर ऑफिशियली स्वीकार किया था. उन्होंने आगे कहा कि- उस्ताद ने बाद में एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें सबसे छोटे शिष्य के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया था. जिसे वह  टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते का सबूत मानते हैं. साथ ही ऋषभ ने यह भी कहा कि रवि शंकर की मौत के बाद उनकी आगे की ट्रेनिंग सीनियर शिष्य पंडित परिमल सदाफल संग जारी रही थी. 

बता दें कि, 10 फरवरी 2012 को जय रिखी राम वाद्य परंपरा इवेंट में पंडित रविशंकर ने सुकन्या शंकर, शर्मा परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में 13 साल के ऋषभ रिखीराम शर्मा को अपने सबसे छोटे शिष्य बताया, वह पंडितजी की भारत में आखिरी पब्लिक अपीयरेंस थी. दिसंबर 2012 में पंडित रविशंकर के गुज़र जाने के बाद, ऋषभ को सुकन्या शंकर ने 10 मार्च 2013 को नेहरू पार्क में उस्ताद की मेमोरियल गैदरिंग में भी इनवाइट किया था. 

Related Post

Malaika relationship: मलाइका की अनदेखी सेल्फी में नजर आया मिस्ट्री मैन, कौन है यह शख्स एक्ट्रेस ने खोला राज

क्या बोलीं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे  को बताया कि – ऋषभ सच में टैलेंटेड काफी है. मुझे लगता है कि उसके गुरु होने को लेकर कुछ गलतफहमी है. उसने मेरे पिता के सीनियर शिष्यों में से एक परिमल सदाफल से शिक्षा ली है. मेरे पिता के साथ उसने केवल कुछ लेसन लिए थे. वह भी बहुत इनफॉर्मली, जिसमें परिमल अंकल भी कमरे में थे. हम उसे बचपन से जानते थे, क्योंकि वह हमारे इंस्ट्रमेंट बनाने वाले संजय रिकिराम शर्मा का बेटा था. तो यह उनके आखिरी शिष्य या सबसे छोटे शिष्य होने की  आखिर कहां से बन गई, जो बिल्कुल भी सच नहीं है. लेकिन वह सुपर टैलेंटेड हैं. वह हर सफलता के हकदार है, लेकिन इस कहानी के बिना. 

Box Office Collection: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ किसने मारी बाजी? जानें बॉक्स ऑफिस पर क्या है शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियों’ का हाल?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026