‘हीरो हीरोइन की ज़िप खोलता है’-जब रवीना ने ठुकरा दी शाहरुख़ की फिल्म, जूही चावला की हुई चांदी

मेकर्स इस फिल्म में जूही से पहले रवीना टंडन (Raveena Tandon) को कास्ट करने की प्लानिंग में थे लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म ठुकरा दी थी.

Published by Kavita Rajput

1993 में आई फिल्म ‘डर’ शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) के करियर के लिए काफी बड़ी फिल्म साबित हुई थी. फिल्म में शाहरुख़ खान के ग्रे शेड रोल को काफी पसंद किया गया था. वहीं जूही चावला के साथ उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी जिसके बाद इन्होंने एक-दूसरे के साथ कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया. जूही ने फिल्म ‘डर’ में काम करके तारीफें बटोरी लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं. जी हां, मेकर्स इस फिल्म में जूही से पहले रवीना टंडन (Raveena Tandon) को कास्ट करने की प्लानिंग में थे लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म ठुकरा दी थी.

इस वजह से शाहरुख़ के साथ ठुकरा दी फिल्म

हाल ही में रवीना ने फिल्म ‘डर’ को ठुकराने की वजह का खुलासा किया है. एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘डर’ पहले मेरे पास आई थी. फिल्म वल्गर नहीं थी लेकिन इसे कुछ सीन्स थे जिन्हें करने में मैं कंफर्टेबल नहीं थी. रवीना ने आगे कहा, डर में कुछ सीन्स थे, मेरा मतलब है वो था कुछ..कुछ सीन्स थे जिनमें स्विमिंग कॉस्टयूम थे, मैंने कहा मैं स्विमिंग कॉस्टयूम पहन के नहीं जाती थी तो मैंने इंकार कर दिया था कि मैं स्विमिंग कॉस्टयूम नहीं पहनूंगी. ये कुछ ऐसे सीन्स थे जिन्हें करने में मैं कम्फ़र्टेबल नहीं थी.  

Related Post

प्रेम कैदी भी की थी रिजेक्ट 

रवीना ने आगे ये भी खुलासा किया कि उन्हें 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ भी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने उसे करने से भी मना कर दिया था. इस फिल्म से फिर करिश्मा कपूर ने डेब्यू किया था. रवीना ने कहा, प्रेम कैदी भी फिल्म थी जिससे बाद में करिश्मा लॉन्च हुई थीं. इसका ऑफर भी पहले मेरे पास आया था लेकिन उसमें एक सीन था जिसमें हीरो एक्ट्रेस की ज़िप खोलता है और स्ट्रेप दिखती है तो मैं उसमें कंफर्टेबल नहीं थी. मैं थोड़ा इन चीजों में कंफर्टेबल नहीं होती थी. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026