Viral Video: अपनी नन्ही फैन को ऐसे मनाते दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, जानें क्यों नराज हुई ये क्यूट बच्ची?

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda से शिकायत कर रही है कि न तो उसे शादी में बुलाया और न लड्डू खिलाए, फिर जो हुआ देखने लायक है-

Published by sanskritij jaipuria

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Rashmika Mandanna इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद ले रही हैं. उन्होंने 26 फरवरी 2026 को Vijay Deverakonda के साथ उदयपुर में शादी की थी. ये शादी काफी चर्चाओं में रही और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए.

हाल ही में ये कपल एक छोटी फैन की वजह से फिर सुर्खियों में आ गया. इस बच्ची ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पसंदीदा सितारों के साथ बिताए खास पलों को दिखाती नजर आई. वीडियो में उसने मजाकिया अंदाज में शिकायत की कि सबको लड्डू और खाना खिलाया गया, लेकिन उसे बुलाया नहीं गया.

कपल ने ऐसे मनाया दिल

इस प्यारी शिकायत के बाद Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने बच्ची को खास अंदाज में मनाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका उसे लड्डू खिलाती हैं, जबकि विजय उसे चावल परोसते हैं. दोनों का ये स्नेहभरा व्यवहार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है.

वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में इस मुलाकात को ‘रील से रियल’ तक का सफर बताया गया. बच्ची ने शेयर किया कि विजय के घर पर उनसे मिलना उसके और उसके परिवार के लिए एक यादगार एक्सपीरिएंस रहा. वहां पहुंचते ही उन्हें इतना अपनापन और प्यार मिला कि वे खुद को बिल्कुल घर जैसा महसूस करने लगे. वहीं, रश्मिका की मुस्कान और उनका दोस्ताना स्वभाव इस मुलाकात को और भी खास बना गया.

Related Post

A post shared by urs lucky thalli 😍 (@urs_luckythalli)

 फैंस को पसंद आई दिल छू लेने वाली मुलाकात

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग न केवल बच्ची की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि दोनों सितारों के विनम्र और स्नेही व्यवहार की भी सराहना कर रहे हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्या है यूरोपियन क्रिकेट T10, इंस्टाग्राम पर जमकर क्यों वायरल हो रही हैं हर क्लिप?

European Cricket T10 Viral Video: यूरोपियन क्रिकेट T10 की शुरुआत जुलाई 2019 में हुई थी.…

March 21, 2026

KELME का भारत में प्रवेश

LtoR: Shiv Kumar Sharma, Director Kelme India; Ranjit Singh, Director, Kelme India; Pradip Neaupane, Kelme…

March 21, 2026

Vastu Tips: घर में तुलसी की लकड़ी से करें ये 3 उपाय, होगा पैसा ही पैसा

Vastu Tips: तुलसी के पौधे और सूखी लकड़ियां घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा…

March 21, 2026

Farsa Wale Baba: कौन थे फरसा वाले बाबा, जिनकी ‘मौत’ पर जल उठी कृष्ण की नगरी मुथरा

Farsa Wale Baba: मथुरा जिले में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की हादसे में मौत…

March 21, 2026

Hyundai Exter 2026: टाटा पंच को टक्कर देने मार्केट में आ गई नई हुंडई एक्सटर, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

Hyundai Exter 2026: Hyundai ने 2026 Exter फेसलिफ्ट लॉन्च किया है, जिसमें नया स्टाइल, अपडेटेड…

March 21, 2026