BO Dhurandhar 2 Report: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, नहीं थम रही कमाई

BO Dhurandhar 2 Report: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 10वें दिन 62.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 49.3% की बड़ी छलांग लगाई.

Published by Ranjana Sharma

BO Dhurandhar 2 Report:  रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, वहीं भारत में हिंदी भाषा की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

10वें दिन कमाई में 49.3% का  उछाल

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के 10वें दिन शानदार प्रदर्शन किया है. sacnilk.com के मुताबिक, 28 मार्च को फिल्म ने 62.35 करोड़ रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले 49.3 प्रतिशत ज्यादा है. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 41.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अगर भारत में फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ अब तक 778.27 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 929.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड 1,225.84 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता साबित हुई है. फिल्म ने 10वें दिन हिंदी भाषा में 57.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा-

Related Post
  • कन्नड़: 30 लाख
  • मलयालम: 15 लाख
  • तमिल: 1.40 लाख
  • तेलुगु: 3 करोड़ रुपये

    ऑक्यूपेंसी में भी दिखी मजबूती

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी मजबूत बनी हुई है.

  • सुबह के शोज: 35.23%
  • दोपहर के शोज: 58%
  • शाम के शोज: 60.15%

रात के शोज का डेटा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन दिनभर की कुल ऑक्यूपेंसी 51.13 प्रतिशत दर्ज की गई है.

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसमें कल्कि 2898 एडी (646.31 करोड़), जवान (640.25 करोड़), कांतारा चैप्टर 1 (622.48 करोड़) और छावा (601.54 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं. यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है. धुरंधर 2’ की लगातार बढ़ती कमाई यह साबित करती है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Bhooth Bangla Release Date: ‘धुरंधर 2’ से घबराए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान; जानें यहां…

Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का सभी बेसब्री से इंतजार…

March 29, 2026

Hanuman Janmotsav Date 2026: कब है हनुमान जयंती? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र जाप का महत्व

Hanuman Janmotsav Date 2026:  चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला हनुमान जन्मोत्सव इस साल…

March 29, 2026

Bollywood villain: जब अमरीश पुरी ने गोविंदा को सरेआम मारा थप्पड़, दोनों ने कभी साथ काम न करने की खाई कसम, जानिए वजह

Bollywood villain: अमरीश पुरी हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार खलनायकों में गिने जाते हैं, जिनकी…

March 29, 2026

Kamada Ekadashi today: कामदा एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

Kamada Ekadashi today: कामदा एकादशी 2026 का व्रत 29 मार्च को रखा जा रहा है. यह…

March 29, 2026