ये क्या बोल गए Ranveer Singh, कांतारा में दिखाई ‘देवी’ को बता डाला ‘भूत’! आगबबूला हुए लोग

Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह ने एक इवेंट में स्टेज पर कांतारा फिल्म के एक सीन की नकल की थी और इस दौरान एक्टर ने कांतारा में दिखाई देवी को भूत बता दिया. रणवीर सिंह को यह करना भारी पड़ गया है, क्योंकि इसके बाद एक्टर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

Published by Prachi Tandon

Ranveer Singh Kantara Devi Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. लेकिन, इस बार एक्टर अपने अतरंगी अंदाज में कुछ ऐसा कह गए हैं जिसकी वजह से विवाद छिड़ गया है. अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी चल रहे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में IFFI इवेंट की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे थे. जहां स्टेज पर उन्होंने कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) की सक्सेस और ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की एक्टिंग की तारीफों में पुल बांधे. मगर तारीफों के चक्कर में रणवीर ऐसा कुछ कह गए हैं, जिसकी वजह से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं. 

क्या रणवीर सिंह ने देवी को बताया भूत?

रणवीर सिंह (Ranveer Singh Controversy) हाल में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे थे. जहां उन्होंने साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की जमकर तारीफ की थी. रणवीर की इवेंट से कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं. वायरल वीडियो में रणवीर सिंह कहते दिख रहे हैं, मैंने आपकी फिल्म थिएटर में देखी और सच कहूं तो आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी. खासतौर पर जब आपके शरीर के अंदर फीमेल भूत आ जाती है. 

एक्टर यहीं नहीं रुकते हैं, बल्कि सीन की नकल भी उतारते दिखाई देते हैं, जिसमें ऋषभ शेट्टी के अंदर चामुंडा माता आती हैं. रणवीर सिंह जिस तरह सीन की नकल करते हैं, वह देखकर स्टेज के सामने बैठे ऋषभ शेट्टी हंसने लगते हैं. लेकिन, उनके अगल-बगल और पीछे बैठे लोगों के चेहरों के एक्सप्रेशन्स नाराजगी वाले दिखाई दे रहे हैं. 

Related Post

रणवीर सिंह पर फूटा लोगों का गुस्सा

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone को बिजनेस में 12 करोड़ का घाटा, Katrina को कितना हुआ मुनाफा; ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं बिजनेस में नंबर 1

IFFI इवेंट से रणवीर सिंह (Ranveer Singh Video) का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने गुस्से में कहा, उसने क्या देखा, वह देवी को फीमेल भूत बता रहा है. इसके अलावा भी लोग रणवीर सिंह के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लेकिन, सवाल यह उठता है कि धुरंधर जैसी बड़े बजट की फिल्म से पहले रणवीर सिंह की यह कंट्रोवर्सी कहीं उनपर भारी न पड़ जाए. बता दें, कांतारा चैप्टर 1 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर हिंदी में भी रिलीज हो गई है. वहीं, रणवीर सिंह (Ranveer Singh Movie) की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को दस्तक देने वाली है और रिलीज से पहले ही कई तरह के विवादों का सामना कर रही है. 

ये भी पढ़ें: सलमान की सौतेली मां के लिए मसीहा बनकर आया था डॉन, चुटकियों में करवा दिया था ये मुश्किल काम

Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026