चप्पल से मारूंगी-सलमान पर आरोप लगाने वाले अभिनव कश्यप की राखी ने लगाई क्लास, खोली पोल

राखी ने अभिनव पर पैसे के लिए झूठी और मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप लगाया है.राखी ने ये भी कहा है कि सलमान के दुश्मनों के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं.

Published by Kavita Rajput

आइटम गर्ल राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर बॉलीवुड विवाद में कूद पड़ी हैं. इस बार उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे फिल्ममेकर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) से पंगा लिया है. राखी ने अभिनव पर पैसे के लिए झूठी और मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने अभिनव के बारे में ये भी कहा है कि अभिनव फिल्म ‘दबंग’ के सेट पर गलत व्यवहार करते थे. 

अभिनव पर फूटा राखी का गुस्सा
एक इंटरव्यू में राखी ने अभिनव को टारगेट करते हुए कहा, तू जिधर भी मिला न टकले, तुझे चप्पल से मारूंगी. कोई तो दबंग फिल्म में डायरेक्टर लिया था उसको.पता नहीं कौन है वो, हम तो नाम नहीं लेंगे. मेरी जुबान खराब नहीं करूंगी इस टकले का नाम लेकर. राखी ने आगे कहा, भाई(सलमान)को न किसिंग पसंद है,न किसिंग सीन पसंद है.जीते जी धरती पर देवता है वो. 

Related Post

अभिनव पर लगाए कई आरोप
राखी ने अभिनव पर हमला बोलते हुए कहा, लड़कीबाज़ी शुरू कर दिया था इसने. सलमान के रिसोर्सेस का गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया था और इसकी वजह से इसे फिल्म से हटाया गया था. राखी ने ये भी कहा कि अभिनव सलमान के दुश्मनों के प्रभाव में आकर ये सब हरकतें कर रहे हैं और सलमान को बेइज्जत करने के लिए उन्हें पैसे दिए जा रहे हैं.

   

राखी ने सलमान के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए कहा, मैं सलमान के लिए अपनी गर्दन भी कटवा सकती हूं. वह हमेशा दूसरों की मदद करने में यकीन करते हैं. उनका आभार व्यक्त करने के बजाए लोग अटेंशन पाने के लिए उनका नाम विवादों में घसीटते हैं.बता दें कि अभिनव पिछले कुछ समय से सलमान खान के खिलाफ काफी ज़हर उगल रहे हैं. उन्होंने सलमान को क्रिमिनल तक कह दिया था. उन्होंने सलमान पर दूसरे एक्टर्स के रोल काटने समेत कई आरोप लगाए थे. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026