चार बॉयफ्रेंड बनाने से लेकर शराब पिलाने तक…राजेश खन्ना ने अपनी ही बेटी ट्विंकल को क्यों दी थी ऐसी सलाह; एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा!

Twinkle Khanna-Rajesh Khanna : दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को बड़े ही अलग और खास अंदाज से पाला है. उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश एकदम अलग और खास अंदाज में की है. उन्होंने अपनी लाडली बेटी को कई ऐसी सलाह दी, जो शायद ही कोई पिता अपनी बेटी को दे पाता है.

Published by Preeti Rajput

Twinkle Khanna-Rajesh Khanna : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना ने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को बड़े ही अलग और खास अंदाज से पाला है. उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश एकदम अलग और खास अंदाज में की है. उन्होंने अपनी लाडली बेटी को कई ऐसी सलाह दी, जो शायद ही कोई पिता अपनी बेटी को दे पाता है. बता दें कि, राजेश खन्ना बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज कर चुके हैं. उनकी बेटी ट्विंकल ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई. हालांकि, उनके हाथ उतनी कामयाबी हासिल नहीं हो पाई. एक्टिंग छोड़ अब वह एक राइटर बन चुकी है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी अपडेट रहती हैं. बता दें कि एक वक्त था जब राजेश खन्ना ने बेटी ट्विंकल को डेटिंग से लेकर पति पर नजर रखने तक की सलाह दी थी. 

राजेश खन्ना ने दी डेटिंग एडवाइस

ट्विंकल ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें बेटी डेटिंग एडवाइस दी थी. दरअसल, राजेश खन्ना ने बेटी को ये सलाह इसलिए दी थी कि ताकी उनका कभी भी दिल ना टूटे. दरअसल, ट्विंकल ने कुछ समय पहले ट्वीक इंडिया संग हुई बातचीत में बताया था कि उन्हें डेटिंग की बेस्ट एडवाइस उनके पिता राजेश खन्ना ने मिली थी. ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि उन्होंने मुझे कहा था कि एक टाइम पर चार बॉयफ्रेंड बनाना ताकि कभी भी दिल ना टूटा. ट्विंकल ने कहा था कि उन्होंने अपने पिता को यह कभी नहीं बताया कि उनके पिता एकमात्र व्यक्ति हैं, जो उनका दिल तोड़ने की ताकत रखते हैं.

Related Post

अक्षय कुमार पर नजर रखने की सलाह

सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को पति अक्षय कुमार पर नजर रखने की सलाह दी थी. लेकिन यह सलाह केवल मजाक में दी गई थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि अक्षय कुमार ‘हेरा फेरी’ वाले आदमी हैं और उन्हें संभाल कर रखना, हालांकि बहुत ज्यादा सख्ती करना सही नहीं है, ताकि रिश्ते में किसी तरह का तनाव ना आ जाए.

शराब भी पिलाई गई

साल 2019 के दौरान फादर्स डे पर ट्विंकल खन्ना ने अपने पिता राजेश खन्ना के लिए एक लेख लिखा था. इस दौरान उन्होंने एक जबरदस्त किस्सा भी सुनाया था. उन्होंने कहा था कि उनके पिता सबसे ज्यादा कूल डेड थे. ट्विंकल ने लेख में इस बात का ख़ुलासा किया था कि राजेश खन्ना ने ही उन्हें पहली बार शराब पिलाई थी. एक्ट्रेस ने आगे लिखा था कि उन्होंने मेरे साथ हमेशा समान व्यवहार किया और वह पहले इंसान थे जिन्होंने मुझे शराब का पहला घूंट पिलाया. स्कॉर्च से भरी गिलास उन्होंने ही पहली बार मेरे हाथों में थमाई थी.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026