Rahu Ketu Teaser: ‘दो मनहूस’ बनकर आए पुलकित-वरुण, कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाएगी फिल्म

फिल्म में कॉमेडी और एस्ट्रोलॉजी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जो कि दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देगा.

Published by Kavita Rajput

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर राहु-केतु का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में पुलकित और वरुण दो ऐसे लड़कों का किरदार निभा रहे हैं जो जहां भी जाते हैं, मुसीबत खड़ी कर देते हैं. एक गांव में जब इन दिनों की एंट्री होती है तो सब कुछ गलत होने लगता है और लोग इन्हें दो मनहूस कहने लगते हैं. 

फिल्म में कॉमेडी और एस्ट्रोलॉजी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जो कि दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देगा. टीजर में एक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जब ये खुलासा होगा कि राहु-केतु का किरदार निभाने वाले पुलकित और वरुण दरअसल मनहूस नहीं हैं, वो तो सही समय पर सही जगह पर पहुंचकर लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं. टीजर में ये भी बाद में दिखाया गया है कि दोनों पर राहु-केतु ग्रहों का प्रभाव है जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है. 

Related Post

फिल्म में एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी अहम् किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में उनकी एंट्री एक बाइकर के तौर पर होती है जो कि वरुण और पुलकित को देखकर कहती हैं, तुम दोनों वही हो न, जो भैंस को हाथ लगा दें तो वो फटा हुआ दूध देने लगती है. 

अमित सियाल भी आयेंगे नजर, शेयर की रिलीज डेट

एक्टर अमित सियाल भी फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे. उन्होंने खुद इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, नए साल में हो जाओ तैयार, क्योंकि बदलेगी आपकी दशा और दिशा जब जीवन में आयेंगे राहु-केतु, सीधे ब्रह्मांडीय अराजकता में गोता लगाने के लिए अपने गैंग के साथ तैयार हो जाइए! फिल्म 16 जनवरी 2026 में रिलीज हो रही है.

‘राहु-केतू’ को जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है. फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी नजर आएंगे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026