पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pankaj Tripathi Mother Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को निधन हो गया है. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Published by Sohail Rahman

Pankaj Tripathi Mother Passed Away: बॉलीवुड एक तरफ किंग खान यानी शाहरुख़ खान का जन्मदिन मना रहा है. वहीं दूसरी तरफ मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया है. जानकारी सामने आ रही है कि पंकज त्रिपाठी की मां का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. जैसा की आप सभी को पता होगा कि पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिपार के रहने वाले है. पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का मां मुंबई से बहुत दूर गोपालगंज में रहती थीं. आपकी जानकारी के लिए बतातें चलें कि अभिनेता के पिता का भी दो साल पहले निधन हो गया था.

त्रिपाठी परिवार ने जारी किया बयान

त्रिपाठी परिवार ने इस दुखद अवसर पर एक बयान जारी किया. आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रीमती हेमवंती देवी ने अपने प्रियजनों के बीच अंतिम सांस ली. जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी मां की खराब सेहत के कारण घर पर ही थे. वह उनके अंतिम क्षणों में उनके साथ थे. त्रिपाठी परिवार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमें आप सभी को पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी के निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

मिस्ट्री मैन संग कॉन्सर्ट में छाईं Malaika Arora, फैंस बोले ‘नया चैप्टर शुरू’

कब हुआ उनकी पंकज त्रिपाठी की मां का निधन

जानकारी के अनुसार, उनका शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित उनके घर पर निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण कुछ समय से अस्वस्थ थीं. उन्होंने अपने परिवार और प्रियजनों के बीच नींद में ही अंतिम सांस ली. पंकज त्रिपाठी अपनी मां के अंतिम क्षणों में उनके साथ थे. इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि शनिवार को उनकी मां का अंतिम संस्कार हुआ. परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त इसमें शामिल हुए. परिवार ने इस दुखद घड़ी में निजता का अनुरोध किया. एक आधिकारिक बयान में, परिवार ने कहा कि वे मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि इस दुखद घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करें.

माता-पिता का निधन

पंकज त्रिपाठी जो अपनी जड़ों और अपने गांव से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, उनके पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है. उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का 2023 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पंकज ने कई साक्षात्कारों में कहा है कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना. हालांकि, उनके माता-पिता इससे परेशान नहीं थे. वे बस यही चाहते थे कि उनका बेटा खुश और समृद्ध रहे.

यह भी पढ़ें :- 

Amaal Mallik और Tanya Mittal की दोस्ती में आई दरार, Bigg Boss 19 में फूटा नया पंगा!

Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026