खुल्लमखुल्ला किस से लेकर भागकर शादी करने तक, इतनी कंट्रोवर्शियल रही इस एक्ट्रेस की लाइफ

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे अपनी फिल्मों के साथ-साथ कंट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में रहीं.

Published by Kavita Rajput

Padmini Kolhapure Controversy: 80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेसेस की जब भी बात होती है तब पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) का नाम जरूर लिया जाता है. पद्मिनी ने अपने करियर में प्रेम रोग, सौतन, प्यार झुकता नहीं, विधाता, इंसाफ का तराजू, प्यार किया है प्यार करेंगे जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था. पद्मिनी की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. वहीं, एक कंट्रोवर्सी तो ऐसी है जिसके चलते पद्मिनी को इंटरनेशनल लेवल पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था. क्या था पूरा मामला आइये आपको बताते हैं. 

घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी शादी 

ये बात साल 1986 की बताई जाती है. तब पद्मिनी फिल्म ‘ऐसा प्यार कहां’ में काम कर रहीं थीं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे. बताते हैं कि शूटिंग के समय अक्सर प्रदीप और पद्मिनी की मुलाकातें होतीं थीं. यही मुलाकात आगे चलकर प्यार में तब्दील हो गईं. दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन यहां एक दिक्कत थी. असल में पद्मिनी के घरवाले उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे वे नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो. कोई रास्ता ना देख पद्मिनी ने घर से भागकर प्रदीप शर्मा से शादी करने का फैसला लिया. बताते हैं कि उस समय एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने पद्मिनी की बड़ी मदद की थी. पूनम ने ना सिर्फ पद्मिनी की शादी में मदद की बल्कि अपने कपड़े और जेवर तक उन्हें दे दिए थे. 

Related Post

एक किस के चलते विवादों में आ गईं थीं पद्मिनी 

पद्मिनी की लाइफ की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी की बात करें तो जिक्र आता है प्रिंस चार्ल्स के भारत दौरे का. दरअसल, 80 के दशक में प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे. बताते हैं कि इस दौरान पद्मिनी ने उन्हें जबरन किस कर लिया था. इसके चलते खूब विवाद भी हुआ था और सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन तक में लोग एक्ट्रेस की इस हरकत से नाराज हो गए थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026