Sarke Chunar Teri Sarke Song controversy: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी…’ ने इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है. नोरा फतेही के इस आइटम सॉन्ग को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं. संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल के गाने ने इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है.
यूट्यूब से हटाया गया गाना
लेकिन ये गाना दूसरी भाषाओं में अभी भी यूट्यूब पर मौजूद है. इसका तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम वर्जन बिना किसी बदलाव के यूट्यूब पर देखा जा सकता है. गाने के खिलाफ लिया गया यह आधा अधूरा सा एक्ट्रेस लोगों के समझ में नहीं आ रहा है. वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देख नोटिस जारी कर दिया है.
NHRC ने लिया सख्त एक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने सॉन्ग ‘सरकर तेरी चुनर’ के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है. उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है. आरोप था कि ये गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है. इसके भद्दे लिरिक्स समाज की गलत छवि पेश करता है. गाने को तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की अपील की गई थी. इस गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या और सिंगर मंगली के खिलाफ भी सख्त एक्शन की मांग की गई है.
बैन क्यों नहीं लगता? ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर भड़के यूजर्स; नोरा फतेही को जमकर सुनाई खरी-खोटी
नोरा ने इंस्टा अकाउंट से भी हटाया गाना
यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा लिया है. 16 मार्च तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था, लेकिन अब ऑफिशियल गाने को सर्च करने पर गाना नजर नहीं आ रहा है. ‘कंटेंट उपलब्ध नहीं है’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. इस पूरे विवाद पर अभी तर नोरा फतेही, फिल्म मेकर्स और संजय दत्त ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन नोरा ने अपने इंस्टा से इस गाने के वीडियो को हटा लिया है.

