Indian Movies:  पकिस्तान में भी गदर मचा रहीं इंडियन फ़िल्में… रणवीर से लेकर रानी तक की मूवी कर रहीं ट्रेंड

Pakistan Trending Indian Movies: पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट पर भारतीय फिल्मों का दबदबा दिख रहा है. ‘मर्दानी 3’ से लेकर ‘राजी’ जैसी पुरानी फिल्म तक दर्शकों को पसंद आ रही हैं. यह ट्रेंड बताता है कि अच्छा कंटेंट सरहदों से परे जाकर भी लोगों को जोड़ता है.

Published by Ranjana Sharma

Pakistan Trending Indian Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार वीकेंड के दौरान एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप-10 लिस्ट पर भारतीय फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. खास बात यह है कि यहां सिर्फ नई ही नहीं, बल्कि कई साल पुरानी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं.

पाकिस्तान में भारतीय सिनेमा का दबदबा

अगर पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग लिस्ट पर नजर डालें, तो वहां भारतीय फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. दर्शक न केवल हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को देख रहे हैं, बल्कि पुरानी फिल्मों को भी उतना ही प्यार दे रहे हैं.

Related Post

मर्दानी 3’ बनी नंबर 1

मर्दानी 3 इस समय पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का दमदार किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी लड़कियों के गायब होने और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है. रानी मुखर्जी का सशक्त अभिनय और फिल्म का मजबूत संदेश पाकिस्तानी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है.

‘धुरंधर पार्ट 1’ का क्रेज बरकरार

डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पार्ट 1 को लेकर भले ही विवाद हुआ हो और इसे पाकिस्तान व मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बैन किया गया हो, लेकिन इसका क्रेज कम नहीं हुआ.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद यह फिल्म पाकिस्तान में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. रणवीर सिंह का स्पाई अवतार और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

बॉर्डर 2’ भी टॉप-5 में शामिल

बॉर्डर 2, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं, पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर बैन है. इसके बावजूद नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होने के कारण दर्शक इसे देख पा रहे हैं. देशभक्ति और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर यह फिल्म वहां पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

साउथ फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ की धूम

मेड इन कोरिया भी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. 20 मार्च 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में हैं. अपनी अलग कहानी और सस्पेंस के चलते यह फिल्म पाकिस्तान में सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इससे साफ है कि साउथ इंडियन फिल्मों की लोकप्रियता सीमाओं से परे जा रही है.

8 साल पुरानी ‘राजी’ भी ट्रेंड में

सबसे ज्यादा हैरानी राजी को लेकर हो रही है. आलिया भट्ट की यह फिल्म करीब 8 साल पुरानी है, लेकिन आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट में 10वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. इस ट्रेंड से यह साफ हो जाता है कि अच्छी कहानी और दमदार अभिनय का असर समय के साथ कम नहीं होता. चाहे नई फिल्म हो या पुरानी, अगर कंटेंट मजबूत है तो वह हर जगह दर्शकों को आकर्षित करता है.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई…

April 7, 2026

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड! बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कायम है जलवा

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड…

April 7, 2026

तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

Natasa Stankovic Hardik Pandya divorce: नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई…

April 7, 2026

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में हुए गिरफ्तार, पीएसएल के बीच बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस गए हैं,…

April 7, 2026