रोहित आर्या ने हूबहू दोहराई यामी गौतम की थर्सडे की कहानी, क्या आपने देखी है ये फिल्म?

Mumbai RK Studio Kidnapping Case: मुंबई के आर के स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों की किडनैपिंग की घटना ने यामी गौतम की फिल्म ‘ए थर्सडे’ (A Thursday) और नसीरुद्दीन और अनुपम खेर की फिल्म ए वेडनेसडे (A Wednesday) की याद दिला दी.

Published by Sohail Rahman

Mumbai RK Studio Kidnapping Case: मुंबई के आर-के स्टूडियो से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसकी वजह से सबके जेहन में नसीरुद्दीन और अनुपम खेर की फिल्म ए वेडनेसडे (A Wednesday) और यामी गौतम की ‘ए थर्सडे’ (A Thursday) की कहानी आ गई. चलिए पहले आपको पूरा मामला समझाते हैं. दरअसल, गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. दिनदहाड़े एक सिरफिरे ने ऑडिशन के बहाने 15-20 बच्चों को बुलाया और फिर उन्हें बंधक बना लिया. यह घटना मुंबई के पवई इलाके में स्थित आरए स्टूडियो में हुई.

रोहित आर्या ने वीडियो बनाकर क्या कहा? (What did Rohit Arya say in the video?)

यूट्यूबर रोहित आर्या ने गुरुवार दोपहर 1:45 बजे बच्चों का अपहरण कर लिया. पुलिस ने एक घंटे के भीतर उस सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया और 20 बच्चों को बचा लिया. उसका दावा है कि उसे लगा कि आत्महत्या करने के बजाय उसे एक योजना बनानी चाहिए और बच्चों से कुछ सवाल पूछने चाहिए. वीडियो में वह दावा करता है कि वह कोई आतंकवादी नहीं है और न ही पैसे की मांग कर रहा है. उसने यह सब एक योजना के तहत किया. अगर कोई उसे उकसाता, तो वह स्टूडियो में आग लगा देता.

यह भी पढ़ें :- 

कपड़े बेचकर गुजारा कर रहा बॉलीवुड हीरो, एक केस ने छीना सबकुछ, बॉलीवुड ने भी नहीं दिया साथ!

ए थर्सडे’ फिल्म की कहानी क्या थी? (What was the story of the film ‘A Thursday’?)

जैसे ही मुंबई की यह घटना सामने आई है. सबको यामी गौतम की एक फिल्म की याद आ गई. 2022 में आई इस फिल्म में 16 बच्चों को उनके प्ले टीचर ने बंधक बना लिया था. पवई की घटना का कथानक इस फिल्म से काफी मिलता-जुलता है. 2022 में आई यामी गौतम की फिल्म ‘ ए थर्सडे’ का निर्देशन बहजाद खंबाटा ने किया है. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया और अतुल अग्निहोत्री जैसे सितारे भी थे. दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं.

कहानी नैना जायसवाल (यामी गौतम) से शुरू होती है. नैंना इस फिल्म में एक प्ले स्कूल टीचर का किरदार निभा रहे है. एक दिन वह अपने स्कूल से 16 छोटे बच्चों का अपहरण कर लेती है और पुलिस को सूचित करती है. इस फिल्म में प्रधानमंत्री माया का किरदार निभा रहीं (डिंपल कपाड़िया) से बात करने और अपनी मांगे आमने-सामने रखने की कोशिश करती है. फिल्म व्यवस्था की कमियों को उजागर करने का प्रयास करती है.

यह भी पढ़ें :- 

सुसाइड की जगह 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, मुंबई के इस व्यक्ति का खूंखार प्लान देख फूल गई मुंबई पुलिस की सांसें

Sohail Rahman

Recent Posts

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा…

March 22, 2026

छा गए नरेंद्र मोदी रच दिया इतिहास, सत्ता में पूरे किए इतने दिन, पवन कुमार चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 को इतिहास रच दिया है, लगातार तीन कार्यकालों…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को है. इस दिन मां…

March 22, 2026

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026