‘उस आदमी ने मुझे मुंह से मुंह लगा सांस लेते दिखाया’-मौनी रॉय ने किया इतनी गंदी हरकत का खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई गंदी हरकत का जिक्र किया है. मौनी ने खुलासा किया कि ये घटना उनके साथ तब हुई थी जब वह बॉलीवुड में नई थीं.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ बदसलूकी और कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आ चुके हैं. एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy)  ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई गंदी हरकत का जिक्र किया है. मौनी ने खुलासा किया कि ये घटना उनके साथ तब हुई थी जब वह बॉलीवुड में नई थीं. इस घटना ने इमोशनली उन्हें काफी समय के लिए तोड़कर रख दिया था. हालांकि मौनी ने ये साफ किया कि उनके साथ कास्टिंग काउच वाली सिचुएशन कभी नहीं आई. 

सीन के बहाने मुंह से मुंह लगाया…

मौनी ने उस घटना का जिक्र करते हुए कहा, मैं तब 21-22 साल की थी, फिल्म नरेशन के सिलसिले में एक ऑफिस गई थी जहां और भी सैंकड़ों लोग मौजूद थे. एक सीन था जिसमें लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाती है और बेहोश हो जाती है, फिर हीरो उसे मुंह से मुंह लगाकर सांस देता है ताकि वो होश में आ जाए.  मौनी ने आगे बताया कि इस दौरान उनके साथ क्या हुआ? मौनी ने कहा, उस शख्स ने मेरा फेस पकड़ा और मुझे मुंह से मुंह लगाकर सांस देने लगा. एक सेकंड के लिए मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ. मैं बुरी तरह हिल गई और वहां से भाग निकली, उस घटना ने मुझे लंबे समय तक के लिए डरा दिया. मौनी ने इंटरव्यू में उस शख्स का नाम रिवील नहीं किया और न ही ये बताया कि वो डायरेक्टर था, एक्टर था या कोई कास्टिंग एजेंट. 

Related Post

मौनी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी की अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ होगी जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी है. इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन हैं और इसमें मौनी के अलावा पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी. फिल्म 2026 में रिलीज होगी. इससे पहले मौनी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ में काम किया था.  

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026