Mahakumbh Viral Girl Monalisa Wedding: साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा खूब चर्चा में आई थी. यहां तक की उन्होंने वायरल गर्ल का टैग तक मिल गया था. मोनालिसा की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के कारण उन्हें फिल्में और म्यूजिक वीडियो में काम भी मिला. वहीं अब मोनालिसा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है.
दरअसल, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. यह शादी उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की है. वहीं अब वह पुलिस से सुरक्षा की भी मांग कर रही हैं. आइए जानते हैं उनके मुस्लिम पति आखिर कौन है?
मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की शादी
मोनालिसा और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंज फरमान ने शादी कर ली है. मोनालिसा ने बुधवार को केरल के अरुमनूर मंदिर में शादी की है. कुछ दिनों पहले ही वायरल गर्ल बॉयफ्रेंड फरमान के साथ तिरुवनंतपुरम पुलिस के पास पहुंची थी. उन्होंने कहा था कि उनके पिता अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि लड़का दूसरे धर्म का है.
कैसे मिले फरमान और मोनालिसा?
मोनालिसा ने बताया कि उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर किया जा रहा है और धमकियां भी दी जा रही थीं. इसी कारण उन्होंने अपना घर तक छोड़ दिया है. पुलिस के पास सुरक्षा के लिए मोनालिसा की उम्र के लिए दस्तावेज चेक किए, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पिता को भी पुलिस ने बुलाया लेकिन बालिग होने के कारण वायरल गर्ल को फरमान के साथ जाने दिया गया. जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान एक दूसरे को पिछले डेढ़ साल से जानते हैं. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी.
Madhubala Biopic: बायोपिक में किसे मिलेगा मधुबाला बनने का मौका? कियारा के बाद अनीत पड्डा पर नजरें
मोनालिसा का फिल्मी करियर
मोनालिसा के महाकुंभ में पॉपुलर होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किया. फिल्म का नाम द डायरी ऑफ मणिपुर है. इसके बाद उन्होंने मोनालिसा की पढ़ाई से लेकर एक्टिंग पर का खूब मेहनत की. इसके अलावा मनोलिसा का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है.

