जब ऑडिशन के बहाने एक्ट्रेस से हुई गंदी हरकत की कोशिश, प्रोड्यूसर बोला-काम चाहिए तो साथ में…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन को भी कास्टिंग काउच जैसे अनुभवों से दो-चार होना पड़ा है. उनके साथ ऐसा एक नहीं दो बार करने की कोशिश की गई है.

Published by Kavita Rajput

Kalki Koechlin Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेसेस को कास्टिंग काउच जैसे अनुभवों से गुजरना पड़ा है. कई बार इन्हें काम के बदले कंप्रोमाइज करने के ऑफर मिले हैं जिसमें से कइयों ने अपनी सूझबूझ से इसे ठुकरा दिया या स्पष्ट मना करने की हिम्मत दिखाई. एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) भी इनमें से एक हैं. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कल्कि ने अपने साथ एक नहीं दो ख़राब अनुभवों का जिक्र किया था. 

प्रोड्यूसर बोला-काम चाहिए तो साथ में…
कल्कि ने बताया कि उनके साथ पहली घटना तब हुई थी जब वो बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनी थीं. वो एक स्टूडेंट के तौर पर लंदन से कान फिल्म फेस्टिवल गई थीं. उन्हें नोकिया फोन बेचने के लिए प्रोमो गर्ल का काम मिला था. उस दौरान एक इंडियन प्रोड्यूसर को उनकी मां से परिचित था, उसने उन्हें एक फिल्म स्क्रीनिंग पर इनवाइट किया और फिर डिनर पर बाहर चलने के लिए कहा. कल्कि ने कहा, जब मैंने उनसे काम के सिलसिले में बात की तो उसने साफ-साफ कह दिया कि इसके लिए उन्हें उसके साथ वक्त बिताना होगा. 


 
कल्कि ने दूसरा अनुभव मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ शेयर किया. उन्होंने कहा, एक बार मुझे दोबारा ऐसे अनुभव से तब गुजरना पड़ा जब मैं एक बड़ी फिल्म के लिए मुंबई में ऑडिशन दे रही थी. प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा, तुम ये फिल्म करना चाहती हो? बहुत अच्छी बात है मगर मैं तुम्हें बता दूं चूकिं ये बिग लॉन्च फिल्म है तो तुम्हें मेरे साथ पहले वक्त बिताना पड़ेगा, डिनर पर चलना पड़ेगा. मैंने उन्हें साफ शब्दों में कह दिया कि माफ़ कीजिये, मैं आपका और अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहती. 

Related Post

कई बड़ी फिल्मों में दिखी हैं कल्कि

बता दें कि कल्कि ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘देव डी’, ‘जिंदगी मिलेगी न दोबारा’, ‘गली बॉय’, ‘इमोशनल अत्याचार’, ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. कल्कि ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन ये नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद कल्कि एक इजरायली पेंटर गाय हर्षबर्ग के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं और दोनों की एक बेटी भी है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026