लुक्स को लेकर ट्रोल हुई बेटी Nysa Devgan, काजोल ने गुस्से में कह दी ऐसी बात

काजोल ने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि कैसे पपराजी हर कीमत पर बच्चों की तस्वीर पाने के लिए लगे रहते थे, ऑनलाइन भद्दे-भद्दे कमेंट्स लिखे जाते थे.

Published by Kavita Rajput

एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने टीवी शो टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल के लेटेस्ट एपिसोड में बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) की ट्रोलिंग के ऊपर खुलकर बात की है. काजोल ने बेटी की ऑनलाइन ट्रोलिंग और इससे जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं. काजोल ने कहा है कि यह बहुत नॉनसेंस बातें थीं और इससे हुए इमोशनल नुकसान को उन्होंने खुद झेला है. शो के दौरान काजोल ने ये भी साझा किया कि ऐसी ट्रोलिंग का बेटी न्यासा पर क्या असर पड़ा था. 

बच्ची थी लेकिन फिर भी ऐसे कमेंट्स किए गए 
काजोल ने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि कैसे पपराजी हर कीमत पर बच्चों की तस्वीर पाने के लिए लगे रहते थे, ऑनलाइन भद्दे-भद्दे कमेंट्स लिखे जाते थे, ये सब तब जब वो बच्ची थी. काजोल आगे कहती हैं, ‘उसके बचपन के कई सारे फोटो हैं जिनपर लोग कुछ भी अनाप शनाप लिखते हैं, लेकिन बच्चे तो बच्चे होते हैं, कई बार उनका हेयरकट अच्छा नहीं होता, वो रेगुलर कपड़ों में इधर उधर खेलते कूदते हैं, ना कि हर वक्त एयरपोर्ट के जैसे डिज़ाइनर लुक में रहते हैं, मुझे याद है न्यासा इन कमेंट्स को लेकर बेहद दुखी हुई थी, मेरे दोनों बच्चों को बहुत बुरा लगा था’. काजोल के अनुसार, ऐसी ट्रोलिंग और क्रिटिसिज्म का बच्चों के दिमाग पर गहरा और लंबे समय के लिए असर पड़ता है.    

Related Post

जाह्नवी कपूर ने कहा मां भी मुझे लेकर बेहद प्रोटेक्टिव थीं 
शो में जाह्नवी कपूर भी मौजूद थीं और उन्होंने भी खुद से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें लेकर बेहद प्रोटेक्टिव थीं. जाह्नवी की मानें तो उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वे ग्लैमर की दुनिया में आएं और एक्ट्रेस बनें. जाह्नवी बताती हैं कि उनकी मां तो यहां तक कहती थीं, कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं थी कि मेरे शरीर पर बाल दिखाई देते हैं, चेहरे पर मूंछ और दो चोटियां दिखती हैं’.

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026