अब कैसे हैं Dharmendra? दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने इशारों-इशारों में कह दी ऐसी बात, ICU में भर्ती थे एक्टर

हेमा मालिनी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. इस बीच पैपराजी ने एक्ट्रेस से धरमपाजी की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया.

Published by Kavita Rajput

पिछले हफ्ते वेटरन स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इस बीच फैन्स को इस बात की चिंता होने लगी थी कि उनके फेवरेट स्टार की तबियत कैसी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. धर्मेंद्र की टीम ने फैन्स की चिंता को देखते हुए पहले ही बता दिया था कि उन्हें एक रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था और इसमें चिंता जैसी कोई बात नहीं है. हालांकि, फैन्स को तसल्ली तब हुई जब खुद हेमा मालिनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि धरम जी अब अच्छे हैं. 


हेमा ने कहा वे अच्छे हैं, फैन्स की चिंता हुई कम 
दरअसल, हेमा मालिनी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. इस बीच पैपराजी ने एक्ट्रेस से धरमपाजी की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया. हेमा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में इशारों-इशारों में हाथ हिलाकर पैप्स को ‘ओके’ कहा है. यानी उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि चिंता जैसी कोई बात नहीं है और धरम पाजी अब पूरी तरह से ठीक हैं. इससे पहले हॉस्पिटल की तरफ से आए हेल्थ बुलेटिन में भी इस बात की पुष्टि की गई थी कि धर्मेंद्र की पल्स रेट ठीक हैं और उनका बीपी भी नार्मल है. अब चूंकि धर्मेंद्र के परिवार से ही उनकी हेल्थ को लेकर पुष्टि कर दी गई है तो फैन्स की चिंता कुछ कम होना स्वाभाविक है. 

Related Post

इसी साल हुआ आंख का ऑपरेशन 
इसी साल धर्मेंद्र की आंखों का ऑपरेशन भी हुआ था. उस वक्त भी फैन्स को एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता होने लगी थी. हालांकि, धर्मेंद्र ने तब भी अपने फैन्स को मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी उनमें बहुत जान बाकी है वे बेहद मजबूत हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है, वे सिर्फ आंख की सर्जरी करवाने आये हैं और जल्द ही अपने फैन्स से दोबारा मिलेंगे. बताते चलें कि धर्मेंद्र 89 साल के हैं और जल्द वे 90वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026