बॉलीवुड फिटनेस का क्या है मंत्र? योग, कार्डियो और पिलाटेस का अनूठा संतुलन

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की फिटनेस (Bollywood Celebrities Fitness) का राज सिर्फ जिम (Gym) तक की सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली अपनाना है जो शारीरिक शक्ति (Physical Strenght) और मानसिक शांति (Mental Peace) का मेल होता है.

Published by DARSHNA DEEP

Bollywood Celebrities Fitness Mantra:  बॉलीवुड की फिटनेस का मूल मंत्र केवल ‘संतुलन और निरंतरता’ पर ही पूरी तरह से निर्भर करता है. यह सभी सितारे केवल एक ही तरह के व्यायाम पर निर्भर नहीं रहते हैं, बल्कि वे योग से लचीलापन, कार्डियो से स्टैमिना और पिलाटेस से कोर स्ट्रेंथ हासिल करने की कोशिश करते हैं. मनोरंजन और कसरत का यह मेल उन्हें कैमरे के लिए हमेशा फिट रखने में बेहद ही मदद गार साबित होता है. 

1. एंटी-ग्रेविटी स्विंग (हवाई योग)

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जैसे कैटरीना कैफ जैसे सितारे एंटी-ग्रेविटी वर्कआउट को सबसे बड़ी प्राथमिकता देते हैं. दरअसल, इसमें एक लटकते हुए कपड़े (Hammock) का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, यह कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने और मांसपेशियों को लचीला बनाने में बेहद ही मददगार साबित करता है. 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

2. योग व्हील का जादू

इसके अलावा आधुनिक योग में योग व्हील एक क्रांतिकारी उपकरण माना जाता है. जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अन्य सितारे कठिन से कठिन आसनों में संतुलन बनाने और अपनी मुद्रा (Posture) सुधारने के लिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. दरअसल, यह करने से चोट के जोखिम को कम करने में मदद करता है और लचीलेपन में तेजी से सुधार भी लाता है. 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

3. ‘डांस आउट’ द फैट

तो वहीं, टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं. डांस न सिर्फ कैलोरी बर्न करता है बल्कि सहनशक्ति (Stamina) और फुर्ती भी बढ़ाता है. इसके साथ ही डांस कार्डियों का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, जो तनाव को पूरी तरह से कम करने में सबसे ज्यादा मदद करता है.

Related Post

A post shared by Tiger Shrroff (@tigerjackieshroff)

4. मेडिसिन बॉल और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

इसके साथ ही कार्यात्मक शक्ति (Functional Strength) के लिए मेडिसिन बॉल का इस्तेमाल किया जाता है. शरवरी वाघ जैसे ट्रेनर इसके साथ लंजेस और बर्पीज़ जैसे व्यायाम कराते हैं, जो शरीर की स्थिरता और मांसपेशियों की ताकत को कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है. 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

5. एट-होम पिलाटेस

करीना कपूर खान पिलाटेस की बड़ी प्रशंसक रही हैं. पिलाटेस शरीर के पॉस्चर को सुधारने में सबसे ज्यादा मदद करता है. हालाँकि, इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से किया जा सकता है, जो व्यस्त शेड्यूल के बीच फिट रहने का सबसे बेहतरीन और आसान तरीका में से एक भी है. 

A post shared by Namrata Purohit (@namratapurohit)

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP
December 30, 2025 05:01:17 PM IST
Tags: Anti Gravity SwingBollywood Fitness SecretDance out the fathealth newsMedicine Ball

Recent Posts

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली की सड़क पर ‘चूहों की फाइट’ बनी लाइव शो, देखने उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली में दो चूहों की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो…

March 31, 2026

Hanuman Jayanti 2026 upay: हनुमान जयंती 2026, बजरंगबली को प्रसन्न करने के 5 शक्तिशाली उपाय और सही पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2026 upay: हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन विधि-विधान से…

March 31, 2026

नया सीएम कौन? नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें पर बाहुबली नेता अनंत सिंह ने किसका नाम लिया

Anant Singh on CM: अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के…

March 31, 2026