ये है Govinda और पत्नी सुनीता के तलाक की खबरों की सच्चाई, शख्स ने खोल दी सारी पोल

कहा जा रहा था कि गोविंदा और सुनीता आहुजा 37 साल की शादीशुदा लाइफ के बाद तलाक लेने जा रहे हैं हालाँकि बाद में दोनों ने इस बात का खंडन कर दिया.

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda)  पिछले दिनों पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. दोनों ने सुर्खियां तब बटोरी थीं जब इनके तलाक की खबरें सामने आने लगीं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों 37 साल की शादीशुदा लाइफ के बाद तलाक लेने जा रहे हैं हालाँकि बाद में दोनों ने इस बात का खंडन कर दिया और कहा कि वो 15 साल से अलग रहते हैं लेकिन तलाक नहीं ले रहे हैं. 

पब्लिसिटी स्टंट है तलाक की खबरें
गोविंदा की तलाक की खबरों पर अब सीनियर ऑथर और फिल्म हिस्टोरियन हनीफ जावेरी ने अपना रिएक्शन दिया है. हनीफ सालों से गोविंदा के करियर को करीब से फॉलो करते आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरें केवल एक पब्लिसिटी स्टंट थीं और कुछ नहीं. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गोविंदा लाइमलाइट में आ सकें. 

Related Post

हनीफ ने कहा, मैं दोनों को बहुत पहले से जानता हूं और उनके बीच ऐसी कोई भी बात नहीं है. दोनों ने अच्छी लाइफ जी है और अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी है. लोग भी समझ रहे हैं कि सुनीता जी को इतना ज्यादा बोलने की कोई जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि ये सब गोविंदा को खबरों में वापस लाने के लिए किया गया है क्योंकि वह न फिल्मों में एक्टिव हैं और न ही पॉलिटिक्स में. ये नॉनसेंस है, ये सब बिलकुल अच्छा नहीं लगता. मैं बस उन्हें सेफ और साथ देखना चाहता हूं. 

गोविंदा के अफेयर्स पर बोले हनीफ जावेरी 
हनीफ ने सुनीता के उन दावों पर भी प्रतिक्रिया दी जिनमें कहा गया था कि गोविंदा ने अपनी कई एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट किया था. हनीफ ने कहा, गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा फिर चाहे रानी मुखर्जी हों या करिश्मा कपूर लेकिन इनके बीच कभी ऐसा कुछ नहीं था. 
सुनीता इतनी मुंहफट हैं अगर कुछ सही में हुआ होता तो वह उसी समय हंगामा मचा देतीं, मेरे हिसाब से ये सब पब्लिसिटी स्टंट है. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026