जब नशे में धुत ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू से करवा दिया एक्स गर्लफ्रेंड को कॉल, बेहद मजेदार है किस्सा

1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यहीं से उनकी कहानी शुरू हुई। पहले दोस्ती, फिर गहरी मोहब्बत और आखिरकार 1980 में शादी—यह जर्नी किसी...

Published by Anuradha Kashyap

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ रिलेशनशिप ऐसे होते हैं जो स्क्रीन से निकलकर रियल लाइफ में भी अमर हो जाते है, उन्ही में से एक रिश्ता बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऋषि कपूर और नीतू सिंह का है। साल 1974 में फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यहीं से उनकी कहानी शुरू हुई। पहले दोस्ती, फिर गहरी मोहब्बत और आखिरकार 1980 में शादी—यह जर्नी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं हैं। उनकी जोड़ी न सिर्फ स्क्रीन पर हिट साबित हुई, बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों के लिए इंस्पायरिंग बनी।

शूटिंग के दौरान हुई नीतू और ऋषि में गहरी दोस्ती

शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह की मुलाकात एक खूबसूरत दोस्ती में बदल गई। उस समय ऋषि अपने ब्रेकअप के कारण अक्सर उदास रहते थे। नीतू उनकी स्माइल का एक जरिया बनीं और धीरे-धीरे दोनों के बीच अपनापन बढ़ने लगा। फिल्म के सेट पर उनकी खट्टी- मीठी नोकझोंक और मासूम हंसी हर किसी को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लेती थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और बॉलीवुड को एक नई, खूबसूरत जोड़ी मिल गई।

Related Post

ब्रेकअप की वजह से टूट गए थे ऋषि कपूर और नीतू से करवाते थे एक्स गर्लफ्रेंड को फोन

अपनी बायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में ऋषि कपूर ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह बहुत टूट गए थे, उस दौर में वह अक्सर शराब पी लेते और फिर नीतू से कहते कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड यास्मीन को फोन कर दो। नीतू उस समय सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त थीं, लेकिन उन्होंने हर बार शांति और अपनापन दिखाया। नीतू के इसी नेचर ने ऋषि को उनकी तरफ अट्रैक्ट किया, धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदलने लगी। यह कहानी साबित करती है कि सच्चे रिश्ते मुश्किल समय में और भी मजबूत हो जाते हैं।

1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने की थी शादी

1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने शादी कर ली और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए, नीतू कपूर खानदान की बहू बन गई और उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को काफी अच्छी तरह से निभाया। ऋषि और नीतू की शादीशुदा लाइफ में सारे उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया। उनके दो बच्चे हुए—रणबीर कपूर और रिद्धिमा साहनी। आज रणबीर बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक माने जाते है।

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026