सोने चाँदी से सजा अरब किनारे खड़ा Shilpa Shetty का 100 करोड़ का शाही घर बना 60 करोड़ की ठगी का मामला!

Published by Ananya verma

Bollywood Actress Shilpa Shetty Luxurious house: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम सिर्फ फिल्मों और फिटनेस की वजह से ही नहीं, बल्कि उनके आलीशान घर और हाल ही में सामने आए 60 करोड़ रुपये के केस की वजह से भी चर्चा में है। हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अपने व्लॉग में शिल्पा के मुंबई वाले घर किनारा की झलक दिखाई। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।

घर की झलक

फराह खान अपने कुक दिलीप को लेकर शिल्पा शेट्टी के जुहू वाले घर पहुंचीं। घर का दरवाज़ा ही इसकी खूबसूरती दिखाता है। दरवाज़े पर सोने से बने कमल की डिज़ाइन बनी है। साथ ही, वहाँ दो चाँदी के हाथी रखे हैं। अंदर आते ही पौधे और सजावटी चीज़ें दिखती हैं। घर का बड़ा हॉल बहुत सुंदर है। यहाँ लकड़ी की सजावट और पुराने आइने लगे हैं। घर से अरब सागर भी दिखता है। फराह ने मजाक में इसे ‘कुंद्रा का महल’ कहा। घर के अंदर बड़ी गणपति की मूर्ति है और चारों तरफ महंगी पेंटिंग्स और सजावटी सामान रखे हैं।

लग्जरी सुविधाएँ

ग्राउंड फ्लोर पर मेहमानों के लिए लिविंग रूम है और परिवार के लिए एक रोशनी वाला आरामदायक कमरा भी है। यहाँ बड़ा बार है और शिल्पा का जिम भी है, जहाँ हर तरह की एक्सरसाइज़ की जा सकती है। घर में लकड़ी की कई मूर्तियाँ हैं, जिनमें एक बड़ा हाथी भी शामिल है। घर में चमड़े से डिटेल किया हुआ लिफ्ट भी है, जो ऊपर के फ्लोर तक ले जाता है। पहला फ्लोर महल जैसी थीम में बनाया गया है। यहाँ एक इनडोर फाउंटेन, विशाल घोड़े की मूर्ति और महंगे कालीन और पेंटिंग्स हैं। इस फ्लोर का एंट्री पॉइंट ही किसी घर जैसा है, जिसमें कांच का फर्श और ताज़े फूल रखे जाते हैं। शिल्पा का किचन भी खास है। यह ग्रीन थीम पर बनाया गया है और इसमें अलग से एयर कंडीशनर लगा हुआ है। बड़े उपकरणों जैसे रेफ्रिजरेटर आदि के लिए अलग कॉरिडोर भी है।

Related Post

60 करोड़ का धोखाधड़ी केस

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का घर इन दिनों सिर्फ अपने शाही अंदाज़ के लिए ही नहीं, बल्कि 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस की वजह से भी सुर्खियों में है। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस दीपक कोठारी नामक शख्स की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उनका आरोप है कि शिल्पा और राज ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर उनसे 60 करोड़ रुपये लिए। यह रकम 2015 से 2023 के बीच बिजनेस एक्सपेंशन के लिए ली गई थी,लेकिन कहा जाता है कि यह पैसा निजी खर्चों में लगा दिया गया। हालाँकि शिल्पा और राज के वकील ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से सिविल नेचर का है और इसका निपटारा अक्टूबर 2024 में NCLT मुंबई में हो चुका है।

Ananya verma

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026