नहीं थम रहा विवाद, दिलजीत दोसांझ को न्यूजीलैंड कॉन्सर्ट से पहले खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी सिख्स फॉर जस्टिस ने दी है जो एक बैन हो चुका खालिस्तानी आंतकी संगठन है.

Published by Kavita Rajput

पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को खालिस्तानी उग्रवादियों से एक बार फिर धमकी मिली है. पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में ऑरा वर्ल्ड टूर के तहत कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के बाद दिलजीत जल्द ही ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में कॉन्सर्ट करेंगे और उसी से पहले उन्हें धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी सिख्स फॉर जस्टिस ने दी है जो एक बैन हो चुका खालिस्तानी आंतकी संगठन है. इसे गुर्पतवंत सिंह पन्नू चलाता है जो कि पहले भी दिलजीत को धमका चुका है. दिलजीत पर धमकी का कोई खास असर नहीं हुआ है, उन्होंने बेफिक्र होकर कॉन्सर्ट से जुड़ी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Related Post

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दिलजीत खालिस्तानी उग्रवादियों के निशाने पर तब आए जब पिछले दिनों उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छू लिए. दरअसल, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए दिलजीत कुछ फंड इकट्ठा करने के इरादे से रियलटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 17 में शिरकत करते नजर आए थे. इसी दौरान उन्होंने बिग बी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था जो कि खालिस्तानी आतंकवादियों को पसंद नहीं आया था. उनके मुताबिक सिख दंगों के दौरान अमिताभ ने भीड़ को नरसंहार के लिए उकसाया था. खालिस्तिनी संगठन ने 29 अक्टूबर को दिलजीत को धमकी देते हुए कहा था कि सिंगर ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 दंगा पीड़ितों का अपमान किया है. उन्होंने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में हुए दिलजीत के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही थी लेकिन सिंगर ने अपना कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं किया और कॉन्सर्ट किया.

पूरे मामले पर दिलजीत ने सिर्फ इतना कहा था कि वो केबीसी में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जुटाने के इरादे से गए थे. वह वहां अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नहीं गए थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026