Amitabh Bachchan के पैर छूने पर मिली धमकी पर Diljit Dosanjh का जवाब, खालिस्तानी संगठन को चुभ जाएगी बात!

Diljit Dosanjh News: अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद मिली धमकी पर दिलजीत दोसांझ ने चुप्पी तोड़ दी है. दिलजीत ने धमकियों पर ऐसा जवाब दिया है जो शायद खालिस्तानी संगठनों को चुभ सकता है.

Published by Prachi Tandon

Diljit Dosanjh and Amitabh Bachchan Controversy: दिलजीत दोसांझ सिर्फ पंजाबी सिंगर या एक्टर नहीं हैं, वह ग्लोबल आइकन हैं और कई बार भारत का नाम विदेश की धरती पर रौशन कर चुके हैं. दिलजीत दोसांझ इन दिनों अमिताभ बच्चन को सम्मान देने की वजह से विवादों का हिस्सा बने हुए हैं. दरअसल, दिलजीत दोसांझ कुछ समय पहले कौन बनेगा करोड़पति 17 पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छूए और सम्मान दिया था. इसके बाद दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस से धमकियां मिलनी शुरू हो गई और कहा गया कि 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को रोक दिया जाएगा. हालांकि, दिलजीत ने अब इन विवादों पर चुप्पी तोड़ दी है और धमकियों पर भी रिएक्ट किया है. 

दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी ग्रुप की धमकी पर तोड़ी चुप्पी

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें सिंगर और एक्टर ने बिना किसी का नाम लिए लिखा था, न मै किसे फिल्म दी प्रमोशन लई गया सी न किसे गाने दी प्रमोशन लई पंजाब फ्लड्स लई गया सी.. के नेशनल लेवल ते गल होवे..ते लोकी डोनेट कल सकण. 

दिलजीत दोसांझ के पंजाबी में लिखे जवाब का मतलब है कि वह किसी फिल्म या गाने का प्रमोशन नहीं करने गए थे. वह पंजाब की बाढ़ के लिए गए थे, जिससे नेशनल लेवल पर बात हो सके और लोग दान देने के लिए आगे आ सकें. 

Related Post

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के लिए नई मुसीबत, खालिस्तानी गैंग ने Amitabh Bachchan की वजह से दी धमकी!

क्या है विवाद?

दिलजीत दोसांझ ने शो पर अमिताभ बच्चन के पैर छूए थे, जिसके बाद खालिस्तानी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का दावा था कि अमिताभ ने 1984 में सिख दंगों में भीड़ को भड़काने का काम किया था. SFJ का दावा था कि अमिताभ ने दंगों के समय खून का बदला खून जैसे नारे लगाए थे, जिसकी वजह से हिंसी भड़की और देशभर में 30 हजार से ज्यादा सिखों की जान गई.  

बता दें, दिलजीत दोसांझ के बाद अमिताभ बच्चन को भी खालिस्तानी संगठन से धमकियां मिली हैं. जिसके बाद सेंट्रल एजेंसियां सर्तक हो गई हैं और मामले का आंकलन कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें:  Amitabh Bachchan की जान को खतरा? Diljit Dosanjh से मुलाकात बनी बवाल, अलर्ट पर सेंट्रल एजेंसियां

Prachi Tandon

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026